
पाली जिले के विद्यार्थी प्रदेश सभा के भव्य सेमिनार में भाग लेने जयपुर के लिए रवाना होंगे
रिपोर्ट:- देवेन्द्र सुथार
पाली जिले के जांगिड़ समाज के विद्यार्थियों ने प्रदेश सभा द्वारा 2 सितंबर को जयपुर में आयोजित होने वाले बड़े सेमिनार के लिए जागरूकता दिखाते हुए 26 अगस्त तक पंजीयन करवा लिया है। जिला सभा पाली की ओर से इन विद्यार्थियों का जयपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा। इस सेमिनार में समाज के गौरव, वरिष्ठ और प्रतिष्ठित IAS डॉ. समित शर्मा, मोटिवेटर राधे जी चोयल, तथा RAS अधिकारी आशीष जी विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन देंगे।
पाली जिले के विश्वकर्मा शिक्षा समिति के संरक्षक भवरलाल जी गूगरिया दुदौड़ और पाली महासभा के जिलाध्यक्ष भवरलाल जी आसदेव हिंगोला कला ने इस कार्यक्रम के लिए निःशुल्क बस सेवा, अल्पाहार और भोजन की पूरी व्यवस्था की है। इससे पहले भी इन्होने जिले के विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री किट उपलब्ध कराई है, जिससे शिक्षा को बढ़ावा मिला है। यह सेमिनार विद्यार्थियों के लिए न केवल शिक्षा का सुनहरा अवसर है, बल्कि उनके आत्मविश्वास और भविष्य को संवारने वाला अनुभव भी होगा।



