झारखंडगढ़वाधार्मिकसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और विकास

युवा हर्ष क्लब ने संभाली दुर्गा पूजा की कमान, समिति गठन, अध्यक्ष मुकेश यादव, सचिव राकेश कुमार को चुना गया 

धुरकी प्रखंड अंतर्गत कुंबा कलां गांव स्थित कर्पूरी चौपाल के प्रांगण में सोमवार को दुर्गा पूजा महोत्सव के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा सगमा धुरकी प्रखंड अंतर्गत कुंबा कलां गांव स्थित कर्पूरी चौपाल के प्रांगण में सोमवार को दुर्गा पूजा महोत्सव के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य दुर्गा पूजा को परंपरा, श्रद्धा और उत्सव के साथ भव्य तरीके से मनाने के लिए आवश्यक तैयारियों की रूपरेखा तय किया गया,

IMG 20250902 WA0029

बैठक की शुरुआत में “युवा हर्ष समिति” के नाम से एक पूजा समिति का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से युवाओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। युवा हर्ष क्लब समिति के अध्यक्ष पद पर मुकेश यादव को चुना गया, जबकि अखिलेश कुमार यादव को उपाध्यक्ष और राकेश कुमार को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। समिति के कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सुदामा कुमार को सौंपी गई।

समिति की रणनीतिक दिशा तय करने के लिए संजय यादव को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। पंकज कुमार और अमलेश कुमार को संरक्षक बनाया गया। इसके अलावा समिति के सदस्य के रूप में नितेश सिंह, विमलेश राम, लव कुमार, रंजीत, आनंद, दयानंद, अनिल, श्रवण विश्वकर्मा, आशीष सिंह, रितेश यादव, अभिषेक यादव, उपेंद्र तुरिया, अभय कुमार, अनिल यादव समेत कई अन्य सक्रिय ग्रामीणों को शामिल किया गया। सभी उपस्थित सदस्यों और ग्रामीणों ने यह संकल्प लिया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा को सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक समरसता के प्रतीक रूप में मनाया जाएगा।

ग्रामीणों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए एकजुट होकर कार्य करने का विश्वास दिलाया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!