सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने मंगलवार को सदर देहात मंडल के दुबौली महदेवा बरवा फहीम सिसवा नवीन, खुटहा, बलुआ गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
महाराजगंज 3 सितंबर। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने मंगलवार को सदर देहात मंडल के दुबौली महदेवा बरवा फहीम सिसवा नवीन, खुटहा, बलुआ गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनका समाधान करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। कानून व्यवस्था दुरुस्त होने से ही उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश आ रहा है और प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।विधायक ने चौपाल में मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार ने हर वर्ग के लिए योजनाएं चलाई हैं। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से प्रतिवर्ष छह हजार रुपये मिल रहे हैं, तो वहीं गरीब परिवारों को मुफ्त राशन और उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी परिवार मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत है। अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई हो रही है और माहौल पूरी तरह निवेशकों के अनुकूल बना है। यही कारण है कि देश-विदेश की बड़ी कंपनियां उत्तर प्रदेश में उद्योग लगाने आ रही हैं। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं और गांव-गांव तक विकास की किरण पहुंच रही है।
चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी समस्याएं रखीं। इस पर श्री कन्नौजिया ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं तभी सफल होंगी, जब उनका लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लक्ष्य है कि गांव समृद्ध हों और गरीबों के जीवन में खुशहाली आए। चौपालों का उद्देश्य भी यही है कि जनता और जनप्रतिनिधि के बीच सीधा संवाद बने और समस्याओं का समाधान जमीनी स्तर पर हो।
जनपद मीरजापुर थाना पड़री क्षेत्रान्तर्गत ग्राम उसरहवा रेलवे ट्रैक के पास मिले एक किन्नर की शव की घटना से सम्बन्धित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त आटो बरामद
25/07/2026
दुर्गंध ने अम्बेडकर नगर को नर्क बना दिया
25/07/2026
प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित महिला ने उठाए सवाल, कटेहरी बीडीओ पर लगाए गंभीर आरोप
25/07/2026
लखनऊ के सआदतगंज में गोली चलने से मची अफरातफरी
25/07/2026
स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी की 48 वी पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
25/07/2026
आज दिनांक 23.07.2026 को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), गया के द्वारा जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गई
25/07/2026
डीएम का आदेश
25/07/2026
जय हिंद एरिया–03 (गोविंदपुर) MMDR Act के तहत तिवारी बस्ती में अवैध रूप से एकत्रित कोयले पर छापा मारा गया दिनांक 23.07.2026 को समय लगभग (22:00) दस बजे रात्री विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर आसूचना बल सदस्य एवं QRT द्वारा एरिया भ्रमण के दौरान तिवारी बस्ती, सीम–03 स्थित अवैध मुहाने के निकट असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध रूप से कोयला एकत्रित किया हुआ पाया गया। प्राप्त सूचना से आसूचना बल सदस्य द्वारा तत्काल आसूचना प्रभारी एवं एरिया कंपनी कमांडर को अवगत कराया गया। तत्पश्चात, दिनांक 24.07.2026 को कंपनी कमांडर द्वारा उक्त अवैध रूप से एकत्रित कोयले पर रेड की कार्रवाई हेतु बीसीसीएल प्रबंधन से आवश्यक लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। समय लगभग (10:00) दस बजे दिन बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध कराए जाने के उपरांत, समय लगभग सुबह 10:30 बजे से शाम छ: बजे तक एरिया कमांडर, कंपनी कमांडर, पोस्ट कमांडर, QRT, आसूचना बल सदस्य तथा अतिरिक्त बल सदस्यों की उपस्थिति में अवैध रूप से एकत्रित कोयले पर शांतिपूर्ण तरीके से रेड की कार्रवाई संपन्न की गई। उक्त कार्रवाई के दौरान कुल 06 हाइवा अवैध रूप से एकत्रित कोयला, जिसका कुल वजन 78.180 टन है, बरामद कर बीसीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द किया गया। उक्त प्रकरण में MMDR Act के प्रावधानों के अंतर्गत अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जा रही है, जो वर्तमान में प्रक्रियाधीन है