उत्तर प्रदेशबस्ती

गणेश विसर्जन जुलूस में डीजे का शोर पड़ा भारी – प्रशासन ने दिखाई सख्ती

   अजीत मिश्रा (खोजी) 

          बस्ती।। गणेश विसर्जन जुलूस में डीजे का शोर पड़ा भारी – प्रशासन ने दिखाई सख्ती, थाना पुरानी बस्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई।एसपी अभिनंदन के आदेश, एएसपी ओ.पी. सिंह के निर्देशन और सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष महेश सिंह की टीम ने दिखाया बड़ा दमखम।

विसर्जन जुलूस में नियमों को ताक पर रखकर बज रहे संजू DJ पटेल चौक पर पुलिस ने कसा शिकंजा।

👉06 साउंड बॉक्स मय मशीन

👉06 एलईडी लाइट्स 

👉05 एम्पलीफायर 

👉01 महिंद्रा आइसर ,सबकुछ जब्त कर लिया गया।

        आयोजक अनुज जयसवाल सहित 07 नामजद पर मुकदमा दर्ज – मु0अ0सं0 166/25 धारा 271, 272, 280, 292, 223(ख) BNS व 15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986। तीन आरोपी दबोचे गए और सीधा न्यायालय रवाना कर दिए गए। अंशु पुत्र अयोध्या प्रसाद (गांधी नगर गल्ला मंडी),राहुल पुत्र स्व. विनोद शर्मा (बरगदवा),रोहतास पुत्र रामबीर (चंदौसी, सम्भल)।

पुलिस की टीम में शामिल रहे थानाध्यक्ष महेश सिंह, उ0नि0 ओम प्रकाश मिश्र, उ0नि0 सुरेश कुमार, उ0नि0 शैलेन्द्र शुक्ल, हे0का0 वीरेंद्र यादव, हे0का0 शिब्बनलाल और का0 इरफान अंसारी।

     प्रशासन ने यह साफ संदेश दे दिया है कि त्योहार में उल्लंघन नहीं चलेगा, कानून से बड़ा कोई नहीं। शांति बिगाड़ने की कोशिश की तो न डीजे बजेगा, न ढील मिलेगी। सिर्फ कानून का डंडा बजेगा। जनता भी प्रशासन की इस सख्ती से गदगद, लोग बोले – “बस्ती पुलिस ने कर दिया साबित, त्योहार की खुशियां होंगी कानून के साए में।”

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!