?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

थाना राजगढ़ पुलिस टीम द्वारा थाना को० कटरा पर पंजीकृत गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित ₹ 20 हजार का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार -*

थाना राजगढ़ पुलिस टीम द्वारा थाना को० कटरा पर पंजीकृत गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित ₹ 20 हजार का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार – WhatsApp Image 2025 09 09 at 5.59.44 PM

“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं इनामिया/पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देश के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना राजगढ़ पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आज दिनांक 09.09.2024 को थाना राजगढ़ पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि इस दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष दया शंकर ओझा मय पुलिस टीम द्वारा थाना राजगढ़ क्षेत्र से थाना को०कटरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0–240/2025 धारा-3 (1) उ0प्र0 गैंगस्टर अधिनियम के अभियोग से सम्बन्धित र 20 हजार के इनामिया अभियुक्त प्रमोद सोनकर पुत्र स्व० हीरालाल सोनकर निवासी ग्राम राजगढ़ थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मा० न्यायालय/जेल भेजा गया।

पंजीकृत अभियोग –1. मु0अ0सं0–240/2025 धारा-3 (1) उ0प्र0 गैंगस्टर अधिनियम थाना को०कटरा जनपद मीरजापुर।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त=प्रमोद सोनकर पुत्र स्व० हीरालाल सोनकर निवासी ग्राम राजगढ़ थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर।

* गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम =थानाध्यक्ष- दयाशंकर ओझा मय पुलिस टीम थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर।

Back to top button
error: Content is protected !!