

गोपीकांदर:गोपीकांदर सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता दिवंगत सूर्या हांसदा की हत्या की सीबीआई जांच कराने एवं नगड़ी के रैयतों को रिम्स 2 के नाम पर छीनी जा रही जमीन किसानों को वापस दिलाने के लिए हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदेश व्यापी कार्यक्रम के तहत गुरूवार को गोपीकांदर प्रखंड परिसर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आक्रोश प्रदर्शन करते हुए महामहिम राज्यपाल झारखंड को गोपीकांदर प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय प्रकाश मरांडी को ज्ञापन सौपा गया।
गोपीकांदर मंडल अध्यक्ष नकुल शाह के नेतृत्व में आयोजित आक्रोश प्रदर्शन रैली में कार्यक्रम के प्रभारी भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूपेश मंडल शामिल हुए। कार्यक्रम प्रभारी सह युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल ने हेमंत सोरेन पर आरोप लगाते हुए कहा कि संवेदनहीन भ्रष्ट एवं निकम्मी हेमंत सरकार में राज्य की स्थिति दिनो दिन बद से बदतर होती जा रही। राज्य की विधि व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। राज्य सरकार के संरक्षण में अपराधी, माफिया, दलाल , बिचौलियों ने पूरे सरकारी तंत्र पर कब्जा जमा लिया है।रैली में यह नारे भी लगाए गए कि
सरकारी रजिस्टर में दर्ज आंकड़े बता रहे की राज्य में प्रतिमाह 5000 से अधिक हत्या ,लूट,बलात्कार,डकैती जैसे गैर जमानती आपराधिक मामले घटित हो रहे।विगत दिनों संथाल परगना के प्रसिद्ध सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता की राज्य की पुलिस द्वारा एनकाउंटर दिखाकर नृशंस हत्या कर दी गई। साथ ही क्षेत्र में व्याप्त अवैध उत्खनन, पत्थरों की तस्करी का विरोध करते थे जो माफिया तत्वों को पसंद नहीं था। दिवंगत सूर्या हांसदा पर कोई वारंट नहीं था। 14 मुकदमों में वे बरी हो चुके थे, 5 पर जमानत मिल गई थी । मंडल अध्यक्ष ने बताया कि और यही कारण है कि पुलिस ने मीडिया को भी फर्जी इनकाउंटर की जानकारी नहीं दी। इससे साफ है कि यह एनकाउंटर नहीं हत्या है। क्षेत्र की जनता, उनके परिजन स्व सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले की जांच सीबीआई से कराना चाहते है लेकिन हेमंत सरकार राज्य की एजेंसी के माध्यम से लीपापोती में जुटी है।एक तरफ राज्य में आदिवासियों की हत्याएं हो रही वही दूसरी ओर आदिवासी रैयतों की नगड़ी में खेतिहर जमीन को रिम्स 2 के नाम पर राज्य सरकार किसानों को उजाड़ने पर अड़ी हुई है।अबुआ राज की डुगडुगी पीटने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार में आदिवासी लूटे भी जा रहे और पीटे भी। रोज हत्याएं हो रही।बहन बेटियां भी सुरक्षित नहीं हैं।जब तक सूर्य हांसदा के परिजनों को न्याय नहीं मिल जाता भारतीय जनता पार्टी सड़क से सदन तक आंदोलन करती रहेगी। इस आक्रोश प्रदर्शन रैली में मंडल अध्यक्ष नकुल शाह, दीपांशु कोचग्ये, क्रिस्टोफर मुर्मू, सैमुअल मुर्मू, पतराश सोरेन, अनिल देहरी, दिलीप दास, अर्चना महारानी एवं अमित कुमार सहित सैकड़ो कार्यकर्ताएं मौजूद थें।






