A2Z सभी खबर सभी जिले कीगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

रामगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रखण्ड स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन

रामगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रखण्ड स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन

IMG 20250911 WA0292 3

 

रामगढ़:रामगढ़ प्रखंड में रामगढ़ मंडल अध्यक्ष नवल किशोर मांझी एवं ठाडीहाट मंडल अध्यक्ष महेंद्र मंडल के संयुक्त अध्यक्षता के नेतृत्व मे ब्लॉक रोड मवेशी हटिया से सड़क भ्रमण करते हुए ब्लॉक परिसर तक प्रखंड स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन का आयोजन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे बाजी के साथ आदिवासी विरोधी सरकार हाय हाय, रिम्स को संथाल परगना में लाना होगा, सूर्या हंसदा का फर्जी एनकाउंटर का सीबीआई जांच हो,आदिवासी का जमीन सरकार वापस करो वापस करो, तथा भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए गए। इस कार्यक्रम के मौके पर मुख्य रूप से पूर्व सांसद दुमका सुनील सोरेन ने बताया की झारखंड में गोड्डा जिले में जो सूर्या हंसदा का फर्जी एनकाउंटर का सीबीआई जांच हो। यहां के आदिवासी एवं उसके परिवार को न्याय मिले। इसके उपरांत प्रखंड विकास पदाधिकारी को राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सोपा गया। इस मौके पर दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन, जिला कार्यक्रम प्रभारी जीत लाल राय, रामगढ़ मंडल अध्यक्ष नवल किशोर मांझी, ठाऱीहाट मंडल अध्यक्ष महेंद्र मंडल, जिला अध्यक्ष एसटी मोर्चा दुमका रमेश मुर्मू, जयकांत मंडल, अरुण कुमार मंडल, सीताराम मंडल, देवनारायण पंडित, मुरारी मंडल, एवं दर्जनों महिला व पुरुष भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!