?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंड

संडे ड्यूटी कटौती के विरोध में सीसीएल पूर्णाडीह परियोजना में किया गया गेट मीटिंग।।

IMG 20250913 WA0218संडे ड्यूटी कटौती के विरोध में सीसीएल पूर्णाडीह परियोजना में किया गया गेट मीटिंग।।

संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी

खलारी। संडे ड्यूटी कटौती के विरोध में सीसीएल पूर्णाडीह परियोजना में प्रथम पाली एवं जनरल शिफ्ट के सैकड़ो मजदूरों ने संडे और पी एचडी मुद्दा को लेकर शनिवार 13 सितम्बर को गेट मीटिंग किया गया। इस गेट मीटिंग कर मजदूरों ने संघर्ष के लिए तैयारी किया। यहां के मजदूर लगभग 1 वर्ष से संडे एवं पीएचडी से परेशान है यहां के प्रबंधन का रवैया को देखते हुए मजदूरों ने यह निर्णय लिया कि यदि संडे सभी को मिलेगा तो संडे ड्यूटी करेंगे अन्यथा किसी को नहीं करने देंगे ना करेंगे। प्रबंधन का छल किसी भी हाल में नहीं चलने दिया जाएगा। सभी कर्मियों ने एक सुर में कहा कि सभी को संडे मिलेगा तभी हम लोग संडे ड्यूटी करेंगे अन्यथा संडे को सामूहिक अवकाश में रहेंगे। इसके लिए सभी लोग आज सुबह 6 बजे से ही संडे ड्यूटी मिलने वालों को समझाने का काम करेंगे और एक जुट का परिचय देंगे। इस गेट मीटिंग में मुख्य रूप से बहुरा मुंडा, बालेश्वर उरांव, महेंद्र उरांव, रोहित गंझू, इब्राहिम अंसारी, गणेश मोदी, जीतू बावरी, गरुला गंझू, दशरथ उरांव, महावीर उरांव, रॉबिन संजय गंझू, मनबहल गंझू, टोपनो ईश्वर लोहार, संतोष उरांव, मिंटू गंझू, कुलदीप ठाकुर, विनय उरांव, चंदू मुंडा, जसमणी उरांव, उषा देवी, सरिता देवी, ललिता देवी, ललिता भगत, हीरामणि कुमारी, रेखा खलखो, रेखा देवी, जसोदा देवी, शांति उरांव, इतवारिया उरांव, रातों उरांव, कोशिला देवी  इत्यादि सैकड़ो की संख्या में मजदूर एवं विस्थापित उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!