केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने शुक्रवार को धनेवा स्थित आवास पर एक प्रेस वार्ता में जीएसटी रिफॉर्म के तहत आम उपभोक्ताओं और मध्यम वर्ग को दी गई राहतों पर विस्तार से दी जानकारी
महाराजगंज 19 सितंबर। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने शुक्रवार को धनेवा स्थित आवास पर एक प्रेस वार्ता में जीएसटी रिफॉर्म के तहत आम उपभोक्ताओं और मध्यम वर्ग को दी गई राहतों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का यह कदम महंगाई पर नियंत्रण और जनता की जेब को राहत पहुंचाने की दिशा में बड़ा निर्णय है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने स्पष्ट किया कि रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी कई वस्तुओं पर जीएसटी पूरी तरह समाप्त कर दी गई है। जीएसटी सुधारों ने उपभोक्ताओं को राहत और पारदर्शिता दोनों दी है। अब देश में जीएसटी के केवल दो ही स्लैब रह गए हैं 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत। पहले 12 और 28 प्रतिशत की श्रेणियाँ थीं, जिन्हें समाप्त कर दिया गया है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिया गया यह निर्णय गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने वाला है। उन्होंने बताया कि दूध, पनीर, रोटी और 33 जीवनरक्षक दवाओं पर से जीएसटी पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। इसका सीधा लाभ आम उपभोक्ताओं को मिलेगा।
इसी प्रकार साबुन, शैंपू, टूथपेस्ट, टूथब्रश, साइकिल, नमकीन, कॉफी और पास्ता जैसे रोज़मर्रा की वस्तुओं को अब मात्र 5 प्रतिशत जीएसटी के दायरे में लाया गया है, जबकि पहले इन पर 12 से 18 प्रतिशत तक कर देना पड़ता था। उन्होंने कहा कि यह बदलाव महँगाई से जूझ रहे उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत साबित होगा। वहीं दूसरी ओर, गुटखा, पान मसाला, तंबाकू उत्पाद, बड़ी गाड़ियाँ और 350 सीसी से ऊपर की मोटरसाइकिलों पर कर बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दिया गया है। श्री चौधरी ने कहा कि इससे जहाँ हानिकारक और विलासिता की वस्तुएँ महँगी होंगी, वहीं आम जनता के लिए ज़रूरी सामान सस्ते होंगे इसमें आटा, दाल, चावल, गुड़, सब्जी और दूध जैसे आवश्यक खाद्य पदार्थ शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह कदम सीधे तौर पर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को राहत देगा क्योंकि घरेलू खर्च का बड़ा हिस्सा इन्हीं वस्तुओं पर होता है।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को भी इस सुधार का लाभ दिया गया है। सामान्य जांच, ब्लड टेस्ट, एमआरआई और एक्स-रे जैसी आवश्यक सेवाओं पर जीएसटी हटाकर इन्हें सस्ता किया गया है। शिक्षा क्षेत्र में उपयोग होने वाली किताबों, कॉपियों और पेन-पेंसिल जैसी वस्तुओं को भी जीएसटी से मुक्त कर दिया गया है, जिससे विद्यार्थियों और अभिभावकों को सीधा लाभ मिलेगा। प्रेस वार्ता में पंकज चौधरी ने विस्तार से बताया कि कई वस्तुओं पर अब जीएसटी दर 12 से घटाकर 5 प्रतिशत कर दी गई है। इनमें मोबाइल फोन, टीवी (32 इंच तक), फ्रिज, वॉशिंग मशीन जैसी इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन वस्तुओं की कीमतों में कमी से मध्यमवर्गीय उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। उन्हों ने बताया कि होटल और रेस्टोरेंट सेक्टर को भी राहत दी गई है। 1000 रुपये प्रतिदिन तक के किराए वाले होटल रूम पर अब जीएसटी मुक्त 7000 तक के कमरे वाले 18 प्रतिशत की जगह सिर्फ 5 प्रतिशत लगेगा। इसी तरह छोटे रेस्टोरेंट में भोजन करने पर जीएसटी दर घटाकर 5 प्रतिशत कर दी गई है। इससे पर्यटन और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि किसान और छोटे व्यापारियों का भी ध्यान रखा गया है। खाद, कीटनाशक और कृषि उपकरणों पर जीएसटी घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे खेती की लागत कम होगी और किसानों की आमदनी में वृद्धि होगी।
अंत में मंत्री ने कहा कि जीएसटी रिफॉर्म का उद्देश्य सिर्फ राजस्व संग्रह नहीं है बल्कि आम जनता को राहत देना और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इन सुधारों से महंगाई पर अंकुश लगेगा और 2047 तक विकसित भारत की दिशा में ठोस कदम साबित होगा।
50लाख रुपये की बेस कीमती शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई
14/02/2026
बागेश्वर धाम में सामूहिक विवाह कार्यक्रम की पहल सराहनीय – मुख्यमंत्री डॉ यादव
14/02/2026
ज्योतिर्लिंग -भगवान शिव के अंनत प्रकाश का दिव्य प्रतीक
14/02/2026
पुलवामा के कायरतापूर्ण आतंकी हमले में शहीद हुए सभी अमर वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं कोटिशः नमन। माँ भारती के वीर सपूतों का सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र की एकता, सुरक्षा और संकल्प का अमिट प्रतीक है। उनका अदम्य साहस और देशभक्ति हमें सदैव आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होकर दृढ़ता से खड़े रहने की प्रेरणा देता है।
14/02/2026
महाकालेश्वर मंदिर की तर्ज पर हुआ बुंदेलखंड में मंदिर का निर्माण,महाशिवरात्रि पर होगा नवशिवरात्रि का आयोजन
14/02/2026
जोंधरा पीएससी में डॉक्टरों की लापरवाही उजागर, नेत्र सहायक के भरोसे चल रहा अस्पताल
14/02/2026
सूर्य ग्रहण- 17 फरवरी 2026 मंगलवार के दिन लगेगा
14/02/2026
बाहरी कंपाउंडर के दुर्व्यवहार पर होगा केस
14/02/2026
परम पूज्य प्रातः स्मरणीय गुरु भगवान श्यामसुंदर जी महाराज के पावन सानिध्य में फाग महोत्सव हरिद्वार
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!