A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे
Trending

मानसरोवर द स्कूल के गरबा उत्सव में दिखा भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम 

नौ देवियों का हुआ आगमन, गरबा की धुन पर थिरके विद्यार्थी और पैरेंट्स 

(पत्रकार राकेश सिंह)

बैतूल। नवरात्रि महोत्सव के अवसर पर मानसरोवर द स्कूल में आयोजित गरबा उत्सव में इस बार भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। आयोजन 24 सितम्बर की शाम 6 बजे से शुरू हुआ और देर रात तक स्कूल का पूरा परिसर जयकारों से गूंजता रहा। विशेष बात यह रही कि इस गरबा उत्सव में स्कूल के विद्यार्थी और स्टाफ सहित शहर के बड़ी संख्या में लोग भी शामिल हुए।

आयोजन की शुरुआत नौ देवियों के भव्य स्वागत से हुई। देवी रूप में सजी छात्राओं के आगमन ने वातावरण को भक्तिमय कर दिया। माता रानी की आराधना और भक्ति के माहौल में शुरू हुए गरबा में बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक सभी ने जमकर थिरक कर उत्सव का आनंद लिया। आयोजन समिति ने जानकारी दी कि इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

टीचर्स के स्पेशल गरबा ने सभी का मनमोह लिया और स्कूल के विद्यार्थियों ने पारंपरिक परिधानों में मनमोहक प्रस्तुति दी। सुपर मॉम फर्स्ट रनर अप साधना मिश्रा की विशेष उपस्थिति कार्यक्रम का आकर्षण रही। शहरवासियों की जोरदार उपस्थिति से आयोजन में चार चांद लग गए।आयोजन समिति ने बताया कि इस बार का गरबा उत्सव विद्यार्थियों के साथ ही शहरवासियों के लिए यादगार बन गया है। माता रानी के जयकारों और संगीत की धुनों से गूंजते स्कूल परिसर में हर कोई भक्ति भाव में डूबा नजर आया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!