तीन महीने में ही दम तोड़ रहा नवनिर्मित पुलिया, पुलिया की दीवाल फटी
अजीत मिश्रा (खोजी)
सांऊघाट – बस्ती ।। भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा ग्राम पंचायत मरवटिया खास के राजस्व गांव हवेलिया में नवनिर्मित पुलिया ।।
💫 तीन महीने में ही दम तोड़ रहा नवनिर्मित पुलिया, पुलिया की दीवाल फटी।नवनिर्मित पुलिया निर्माण कार्य में घटिया सामाग्री का हुआ था जमकर प्रयोग – ग्रामीण
💫 ठेकेदार ने पुलिया निर्माण कार्य में जमकर किया था भ्रष्टाचार – ग्रामीण
तीन महीने में नवनिर्मित पुलिया की दीवाल फटने पर तरह-तरह की जिले में चल रही चर्चाएं। यदि ऐसे ही भ्रष्टाचारी ठेकेदार की चलती रहेंगी मनमानी तो ऐसे ही सरकारी धन की होती रहेंगी बर्बादी। तीन माह में पुलिया निर्माण कार्य कराने वाले भ्रष्टाचारी ठेकेदार के खिलाफ उठ रही कार्यवाही की मांग। जब भ्रष्टाचारी ठेकेदार के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई तो भ्रष्टाचारी ठेकेदारों का टूटेगा मनोबल। अब देखना यह है कि घटिया पुलिया निर्माण कराने वाले भ्रष्टाचारी ठेकेदार के खिलाफ कब होती है कार्यवाही ?
बस्ती जिले के विकासखण्ड सांऊघाट के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मरवटिया खास के राजस्व गांव हवेलिया में 03 माह पहले नवनिर्मित पुलिया निर्माण कार्य से जुड़ा मामला ।







