A2Z सभी खबर सभी जिले की

मगध प्रमंडल के सभी 5जिले के पेंशनधारियों की सुनी जाएगी समस्या l

महालेखाकार के वरीय अधिकारी पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए कैंप लगाएंगे।

मगध प्रमण्डल के सभी 5 ज़िले के पेंशनधारियों की सुनी जाएगी समस्या

कैंप 06 अक्टूबर सोमवार को सुबह 10:00 बजे से आयुक्त कार्यालय में लगेगा।

पेंशन संबंधी कोई भी दिक्कत होने पर समाधान कराया जाएगा।

गया, 04 अक्टूबर 2025, 6 अक्टूबर को आयुक्त कार्यालय में मगध प्रमंडल के सभी पांच जिलों के वैसे पेंशनधारी जिन्हें पेंशन संबंधित कोई समस्या या त्रुटि है, तो वह अपने समस्या को लेकर सोमवार को सुबह 10:00 बजे से आयुक्त कार्यालय आए। सोमवार को आयुक्त कार्यालय में महालेखाकार के वरीय पदाधिकारी की मौजूदगी में पेंशनधारियों की समस्या को समाधान के लिये कैम्प लगेगा जिसमें पेंशन संबंधित सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!