A2Z सभी खबर सभी जिले कीक्राइमबड़वानीमध्यप्रदेश

अंजड़:अवैध हथियार के साथ दो युवा गिरफ्तार

अंजड़:अवैध हथियार के साथ दो युवा गिरफ्तार

अंजड़।थाना अंजड़ पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापरी से सुराणा रोड अंजड़ की ओर आ रहे तीन व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी में एक देशी पिस्टल, 3 जीवित कारतूस, एक मोटरसाइकिल, मोबाइल व नगद राशि सहित कुल ₹1,23,580 का माल बरामद किया गया।गिरफ्तार आरोपियों में पलसुद निवासी कासीम पिता नासीर शाह, ग्राम एकलवारा निवासी दिनेश पिता मांगीलाल बारेला एवं एक बाल अपचारी शामिल हैं। आरोपियों पर आर्म्स एक्ट की धाराओं 25 और 27 के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर व एसडीओपी दिनेशसिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रेवाराम चौहान के नेतृत्व में की गई। इस टीम में उपनिरीक्षक सुरेश मुवेल, राजेन्द्र सोलंकी, दिलीप मुवेल सहित साइबर सेल व अन्य पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

Back to top button
error: Content is protected !!