
झांसी से कपिल शर्मा की रिपोर्ट
तहसील सभागार में शनिवार को उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया
इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 50 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 6 शिकायतों का मौके निस्तारण किया गया प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग से 27, पुलिस विभाग से पांच, सहकारी समिति से 4, नगर निकाय से 3, विकास विभाग से एक, और अन्य विभागों से 10 शिकायतें शामिल थी शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेज कर उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए किसान यूनियन ने अतिवृष्टि के मुआवजेऔर खाद्य की समस्या को लेकर एक अलग से शिकायती पत्र सोपा
उप जिलाधिकारी ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं का न्याय पूर्ण और त्वरित
समाधान करने के निर्देश दिए
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सुनील कुमार के साथ गरौठा, गुरसराय, एरच और का ककरबई के दरोगा मौजूद रहे
इसके अतिरिक्त बिजली विभाग, जल निगम, नगर पंचायत, शिक्षा विभाग, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग,
समाज कल्याण विकास और अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे




