
शिल्पग्राम के मुख्य मंच पर कला, साहित्य, संस्कृति, पर्यटन एवं पुरातत्व विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री राजेश यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में, और रूडा के चेयरमैन श्री हेमंत कुमार गेरा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में ध्वज फहराकर महोत्सव का उद्घाटन किया,
इस मौके पर केंद्र की अतिरिक्त महानिदेशक सुश्री प्रियंका राठौड़, अन्य पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कलाकार व दस्तकार मौजूद रहे।
मध्यवर्ती का मंच विविधता, उमंग और लोकसंस्कृति की समृद्ध परंपरा के रंगों से सराबोर हो गया।
