क्राइमA2Z सभी खबर सभी जिले कीअजमेरअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनजयपुरताज़ा खबरदेशराजस्थान

कुचामन के रमेश रुलानिया हत्याकांड को लेकर खुलासा

पुलिस ने हत्या के 7 सह आरोपियों को किया गिरफ्तार

 

IMG 20251010 WA0012जिला ङीङवाणा-कुचामन पुलिस द्वारा कुचामन कस्बे व्यापारी की हत्या कर देने के गंभीर प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही। 

कुचामन हत्याकांड में बड़ा खुलासा — रमेश रूलानिया मर्डर केस में पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद, मुख्य आरोपी अब भी फरार॥

व्यापारी रमेश रुलानिया हत्याकांड में एसपी ऋचा तोमर ने कुचामन पुलिस थाने में की प्रेस कॉन्फ़्रेंस*

पुलिस ने रमेश रुलानिया हत्याकांड में सहयोग करने वाले कुल 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, व्यापारी रमेश रुलानिया की हत्या करने जिस स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आए थे बदमाश उसे भी पुलिस ने किया बरामद।

पुलिस ने हत्या में सहयोग लेने वाले आरोपी सफ़ीक़ ख़ान, पवन चारण, किशन लाल गुर्जर, रामकेश गुर्जर, रामसिंह, ख़ुशी राम जाट, दिनेश चौधरी को किया है गिरफ्तार

व्यापारी की हत्या के मुक्य आरोपियों की तलाश जारी है, पुलिस की कई टीमें लगी हुई है पीछे*

 

 

प्रकरण में अब तक अपराध के षडयंत्र एवं मुख्य आरोपीगण की पहचान की जाकर गिरफ्तारी हेतु 25000/- हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की गई।

घटना में प्रयुक्त वाहन स्कॉर्पियो गाड़ी की जप्त।

मृतक व्यापारी द्वारा फिरौती की राशि देने से इंकार करने पर आरोपीगण द्वारा षडयंत्र रचकर अन्य व्यापरियों से फिरौती की राशि लेने के लिए भय व्याप्त करने के उद्देश्य से दिनाँक 07.10.2025 को जीम कर रहे व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसका प्रकरण पुलिस थाना कुचामन में दर्ज करवाया गया था।

करीब 100 कर्मचारियों ओर अधिकारियों ने करीब 500 किलोमीटर तक के सीसीटीवी कैमरे चेक किये व दिन रात की गई मेहनत से सफलता मिली।

पुलिस टीम के बेहतर सामंजस्य फील्ड इंटेलिजेंस तथा आसूचना संकलन से मिली सफलता।

Show More

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!