

卐 आप सभी को दिपावली की हार्दिक शुभकामनाऐं 卐
गुरुवार 16 अक्टूबर 2025-: प्राप्त हुई जानकारी जीवन बीमा के क्षेत्र विश्वसनीय अग्रणी भारतीय जीवन बीमा(एलआईसी),के द्वारा दो नई जीवन बीमा पॉलिसियों की शुरुआत की गई है। इनमे जनसुरक्षा पाॅलिसी और बीमा लक्ष्मी नाम से बीमा पॉलासी की शुरुआत की गई है। भारतीय जीवन बीमा के अनुसार इन दोनों पॉलिसियों की शुरुआत का उद्देश्य कम आय वर्ग को लोगों और महिलाओं को बीमा सुरक्षा देना है।भारतीय जीवन बीमा निगम के सीईओ एवं एमडी श्री आर• दुरैशवामी के अनुसार यह दोनों जीवन बीमा पालिसी अगली नई पीढ़ी जीएसटी व्यवस्था में जीवन बीमा निगम द्वारा पेश किए गए पहले दो उत्पाद हैं। जानकारी के अनुसार जन सुरक्षा योजना कम आमदनी वाले लोगों के लिए शुरू की गई है। इसमे बिना किसी प्रकार चिकित्सा जांच बीमा कवर, प्रति वर्ष प्रीमियम पर चार प्रतिशत की गारंटीड एडिशन तथा तीन साल के बाद ऑटो कवर की सुविधा भी दी गई है। बीमा लक्ष्मी पाॅलिसी विशेषकर के महिलाओं के शुरू की गई बीमा योजना है। इसमे प्रति दो वर्ष या चार साल मे तय धन वापसी , किसी प्रकार के गंभीर बीमारी आदि पर कवर तथा वार्षिक साथ प्रतिशत तक की गारंटीड एडडिशन भी प्रदान करती है।




