A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे
Trending

वाराणसी : नाबालिग को बालिग दिखाकर हड़प ली जमीन, खाते से निकाले लाखों रूपये

वाराणसी : नाबालिग को बालिग दिखाकर हड़प ली जमीन, खाते से निकाले लाखों रूपये

वाराणसी  नाबालिग को बालिग दिखाकर हड़प ली जमीन, खाते से निकाले लाखों रूपये

वाराणसी मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के हरिहरपुर भुल्लनपुर में परिवार के नाबालिग को बालिग दिखाकर उसके हिस्से की जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। भुल्लनपुर निवासिनी राजकुमारी के पति सच्वेलाल पटेल का निधन हो चुका हैं। राजकुमारी ने परिवार के साथ मंडुवाडीह थाने पहुंचकर आरोप लगाया कि मेरे नाबालिग पुत्र शुभम पटेल (जन्म 24 अक्तूबर 2007) को गौरव पटेल और उसके साथियों ने बहला-फुसलाकर धोखाधड़ी का शिकार बनाया। राजकुमारी ने बताया कि पति की मृत्यु के बाद गौरव ने उसके पुत्र से दोस्ती की। इसके बाद नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसका आधार कार्ड साइबर सेंटर में बदलवाया। उसमें जन्मतिथि 2003 दर्ज करवा दी। इसके बाद फर्जी आधार के आधार पर शुभम को बालिग दिखाकर परिवार की जमीन उसके नाम चढ़वा दी गई। बाद में साजिश के तहत कई हिस्से अन्य लोगों के नाम रजिस्ट्री करा लिए गए।

 

मां राजकुमारी का यह भी आरोप है कि गौरव और उसके साथियों ने शुभम से जबरन बैंक खाता खुलवाया। उसके एटीएम और चेकबुकमां राजकुमारी का यह भी आरोप है कि गौरव और उसके साथियों ने शुभम से जबरन बैंक खाता खुलवाया। उसके एटीएम और चेकबुक अपने पास रखे और खाते से लाखों रुपये भी निकाल लिए। इस मामले में मंडुवाडीह थाने में तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी अजय राज वर्मा ने बताया कि मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!