दरभंगाबिहार

छठ महापर्व पर वोटिंग जागरूकता का अनोखा अभियान

दरभंगा में जीविका दीदियों के उन्मुखीकरण कार्यक्रम से मतदाता जागरूकता अभियान को सशक्त बनाने की पहल, छठ महापर्व पर विशेष जोर।

दरभंगा में मतदाता जागरूकता अभियान को सशक्त बनाने हेतु जीविका दीदियों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र मतदाता जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बुधवार को लहेरियासराय स्थित जिला प्रेक्षागृह में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत में जिलाधिकारी ने सभी जीविका दीदियों को आगामी छठ महापर्व की शुभकामनाएँ दी और कहा कि जीविका दीदियों का मतदाता जागरूकता में योगदान अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने बताया कि जीविका की पहुँच हर परिवार तक है, इसलिए मतदान प्रतिशत बढ़ाने में इनकी भूमिका अहम है। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान भी छठ महापर्व की तरह लोकतंत्र का महापर्व है और सभी योग्य मतदाता इसे निभाएँ। विशेषकर छठ पर्व पर लौटे प्रवासी मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करना जरूरी है।

डीपीएम डॉ. ऋचा गार्गी ने सभी बीपीएम और नोडल पदाधिकारियों को ग्राम संगठन स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सतत मॉनिटरिंग करने और सुनियोजित रणनीति अपनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जीविका समूह को घर-घर जाकर मतदाता जागरूकता सुनिश्चित करनी चाहिए।

कार्यक्रम में जिला स्वीप आइकॉन मणिकांत झा ने जीविका दीदियों के प्रयासों की सराहना की और देशभक्ति गीतों के माध्यम से उत्साह का माहौल बनाया। वहीं, जीविका दीदियों ने अपने अनुभव साझा किए। गौराबौराम की गुड़िया झा ने कहा कि गाँव-गाँव जाकर लोग मतदान के लिए प्रेरित कर रही हैं क्योंकि यह सशक्त लोकतंत्र की कुंजी है। कई दीदियों ने गीत और कविता के माध्यम से भी जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में प्रशिक्षु समाहर्ता के. प्रेक्षक, संचार प्रबंधक राजा सागर, विषयगत प्रबंधक, सभी प्रखंडों के जीविका कर्मी और नोडल जीविका दीदियाँ उपस्थित थीं। सभी ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे स्वयं मतदान करेंगे और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे, ताकि दरभंगा जिले में लोकतंत्र का यह महापर्व सफल और ऐतिहासिक बने

Show More

Sitesh Choudhary

चढ़ते हुए सूरज की परस्तिश नहीं करता, लेकिन, गिरती हुई दीवारों का हमदर्द हूँ।
Back to top button
error: Content is protected !!