A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरबस्तीबहराइच

छठ महापर्व उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय महापर्व छठ संपन्न, सुबह में घाटों पर उमड़े लोग

InShot 20241108 210920522
बहराइच में छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। यहां भक्तों की भारी भीड़ देखी गई।
IMG 20241107 WA0173 1
आज छठ पूजा का चौथा और आखिरी दिन है। इस दिन उगते सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है, जिसे उषा अर्घ्य भी कहा जाता है। छठ महापर्व चार दिनों तक चलता है।
बहराइच में छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। यहां भक्तों की भारी भीड़ देखी गई।
छठ महापर्व नगर में बड़े ही उत्साह व विधि विधान के साथ मनाया गया। छोटी बेरिया तालाब स्थित घाट परिसर में यह विशेष आयोजन किया गया। जहां बड़ी संख्या में व्रतधारियों ने इस महापर्व के अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्ध्य दिया। ज्ञात हो कि 5 नवंबर से शुरू हुए इस महापर्व में पहले दिन नहाए खाय, दूसरे दिन खरना और तीसरे दिन संध्या सूर्य उपासना और चौथे दिन शुक्रवार की सुबह उदयगमी सूर्य को अर्ध्य देकर 36 घंटे से निर्जला उपवास रखने वाली महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण कर व्रत समाप्त किया इस उपवास को महिला पुरुष दोनों ही बड़ी शुद्धता के साथ रखते हैं, यह पर्व शुद्धता और आस्था के साथ ही प्राकृति को समर्पित होता है

Show More

tripathisk836@gmail.com BAHRAICH UP

सुनील कुमार त्रिपाठी
Back to top button
error: Content is protected !!