?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

छग• राज्य स्थापना दिवस पर 01 नवंबर को शासकीय अवकाश घोषित

वंदेभारतलाइवटीव न्युज/समृद्धभारत ई पेपर, छत्तीसगढ, शुक्रवार 24/10/2025-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ राज्य सरकार ने छग राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 01 नवंबर 2025 को राज्य में सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश की घोषणा की है। इस विषय में सामान्य प्रशासन विभाग ने आज शुक्रवार 24 अक्टूबर को आदेश जारी किया है। आदेशानुसार शनिवार 01 नवंबर 2025 को छत्तीसगढ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ राज्य के सभी शासकीय, गैर शासकीय, अनुदान प्राप्त और निजी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश रहेगा। जीएडी के आदेश में यह उल्लेख भी किया गया कि यह अवकाश स्थानीय सामान्य अवकाश के रूप में लागू होगा। छत्तीसगढ राज्य स्थापना दिवस 01 नवंबर पर छग की राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के सभी जिलों में इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा। मालूम हो कि इस वर्ष 2025 01 नवंबर को छत्तीसगढ राज्य स्थापना को 25 वर्ष पूरे होने जा रहा है। 01 नवंबर 2000 को मध्यप्रदेश से अलग कर छत्तीसगढ को एक अलग राज्य बना गया था। छत्तीसगढ राज्य स्थापना को 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती वर्ष के रूप में पूरे प्रदेश भर में विशेष उत्सवों के साथ मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ प्रदेश सरकार ने इस अवसर पर सभी स्कूल कॉलेजों में शासकीय अवकाश की घोषणा करते हुए छात्रों को भी राज्य उत्सव समारोहों में भाग लेने के लिए अवसर देने की बात कही है।

शासनादेश की कॉपी-:
20251024 184339

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!