
चित्रसेन घृतलहरे, 02नवम्बर 2025//श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेये, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डकैती के आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।घटना का विवरण
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रकरण के प्रार्थी खिरोद साह पिता हरी साह, निवासी मुछमल्दा, तहसील अम्बाभाना, जिला बरगढ़ (उड़ीसा) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह दिनांक 24 अक्टूबर 2025 को अपने मोटरसाइकिल से बरमकेला मोबाइल मरम्मत कराने आया था।
इसी दौरान बरमकेला निवासी पुरुषोत्तम श्रीवास ने उसे घुमने चलने का कहा। घूमते समय बंजारी मंदिर के पास पहले से मौजूद उसके छह साथियों ने खिरोद साह की गाड़ी रोककर हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जेब में रखे ₹600 नकद, चांदी का ब्रेसलेट, चांदी की अंगूठी एवं वीओ कंपनी का मोबाइल लूट लिया और जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद आरोपियों ने फोन पे के माध्यम से ₹84,000 तथा प्रार्थी के पिता से ₹10,000 जबरन मंगवाकर कुल ₹1,05,100 की डकैती की तथा पीड़ित को जंगल में छोड़कर फरार हो गए।
इस पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 576/2025, धारा 310(2) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस की तत्परता — तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया —
1. पुरुषोत्तम श्रीवास पिता मनीष श्रीवास (उम्र 19 वर्ष), निवासी कोडापारा, बरमकेला
2. पृथ्वी सिंह सिदार पिता रणजीत सिंह सिदार (उम्र 21 वर्ष), निवासी मल्दा बी, थाना सारंगढ़
3. त्रिदेव रात्रे पिता सोनसाय रात्रे (उम्र 20 वर्ष), निवासी गोडा चौकी कनकबीरा, थाना सारंगढ़
तीनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया, वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस टीम का योगदान
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक कामिल हक,सहायक उपनिरीक्षक कलीराम कुर्रे,प्रधान आरक्षक केशव प्रसाद देवता,आरक्षक सत्येंद्र बंजारे, ओमचंद साहू, सुरेंद्र पटेल, भुनेश्वर चंद्र, भूपेंद्र चंद्र, योगेश कुर्रे एवं समस्त पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस की सक्रियता से अपराधियों में खौफथाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ पुलिस द्वारा डकैती जैसे गंभीर अपराध के आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी से पुलिस की सक्रियता और दक्षता उजागर हुई है। इस सफलता से जनता में विश्वास एवं अपराधियों में भय का माहौल निर्मित हुआ है।











