
सरायपाली। सरायपाली मुस्लिम समाज के मुतवल्ली चुनाव हेतु छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड को सूचना दिए जाने के बाद चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। नामांकन वापसी के बाद एक नामांकन रद्द होने के बाद चुनावी 3 प्रत्याशी रह गए हैं।
मुस्लिम जमात के चुनाव समिति सदस्यों से मिली जानकारी के अनुसार यह चुनाव छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के – मार्गदर्शिका 2022 अनुसार 9 नवंबर दिन – रविवार को मस्जिद की पार्किंग में सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक संपन्न कराया जायेगा। चुनाव समिति मुस्लिम जमात सरायपाली ने बताया की चुनाव की हर कार्यवाही की सुचना छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड को दी जा रही है एवं जिला प्रशासन और अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरायपाली को दे दी गई है।
नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 27/10/2025 तक थी एवं नाम वापसी की अंतिम तिथि 29/10/2025 थी। नामंकन फार्म जमा करने वालो में 1-अब्दुल नईम लखानी पिता अब्दुल अजीज, 2- मोहम्मद अनीस साहिब पिता मोहम्मद युसूफ साहिब, 3 मोहम्मद जमील पिता मोहम्मद अमीर तथा 4 आबिद हुसैन पिता अहमद हुसैन ने अपना फार्म जमा किया जिसमे छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के मार्गदर्शिका 2022 का पालन करते हुए अब्दुल नईम लखानी, मोहम्मद अनीस साहिब मोहम्मद जमील पात्र पाए गए एवं आबिद हुसैन का फार्म निरस्त हो जाने के कारण अब 3 प्रत्याशियों के बीच चुनाव होगा। उक्त चुनाव मस्जिद परिसर के पीछे बने पार्किंग स्थल पर मतदान की प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी।











