उत्तर प्रदेशबस्तीसिद्धार्थनगर 

नकाबपोश चोरों ने दो दुकानों में की चोरी: जेवरात, नगदी और शराब लेकर फरार

संत कबीरनगर यूपी

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। नकाबपोश चोरों ने दो दुकानों में की चोरी: जेवरात, नगदी और शराब लेकर फरार, घटना सीसीटीवी में कैद।।

उत्तर प्रदेश 

संतकबीरनगर।। धनघटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत टांडा पुलिस चौकी क्षेत्र के संठी चौराहे पर शनिवार रात दो दुकानों में चोरी की वारदात हुई। नकाबपोश चोरों ने एक ज्वेलरी शॉप और सरकारी शराब की दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात, नगदी और शराब पर हाथ साफ किया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात करीब 1:16 बजे दो चोर अंबे ज्वेलर्स की दुकान में दाखिल हुए। उन्होंने करीब डेढ़ किलो चांदी और लगभग 20 ग्राम सोना चोरी कर लिया। इसके कुछ देर बाद, रात 1:29 बजे वही चोर पास स्थित सरकारी देसी शराब की दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और नगदी व शराब की पेटियां चोरी कर फरार हो गए। रविवार सुबह जब दुकानदार अमन वर्मा (अंबे ज्वेलर्स) और हरिश्चंद्र अग्रहरि (शराब दुकान संचालक) दुकान पर पहुंचे तो ताले टूटे मिले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, जिसमें दोनों चोरों के चेहरे कपड़े से ढके हुए दिखाई दे रहे हैं। एक ने टोपी और लाल गमछा बांधा हुआ था। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!