A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

सुशील राय को पुनः बनाया गया कल्चुरी राय समाज का अध्यक्ष, रोहित राय बने युवा अध्यक्ष

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.IMG 20251104 WA0018

कलचुरी राय समाज द्वारा बीते दिनों रीठी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत खिरवा में सामाजिक जनों की बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें सामाजिक बंधुओं द्वारा अध्यक्ष बनाने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया था। जिसमें सर्वसम्मति से देवरी कला निवासी सुशील राय रिटायर शिक्षक को पुनः अध्यक्ष चुना गया है साथ एवं समाज के नवयुवक मंडल का चुनाव किया गया। जिसमें सर्व सम्मानित से निर्विरोध रोहित राय लकी पटौंहा वालों को अध्यक्ष चुना गया। इस आयोजन पर देवरी, हरद्वारा, खिरवा, सिमरा, खमरिया, जमुनिया, मढ़िया, पटोंहां, देवगांव, रीठी सहित महलवारा, सड़ोर, शाहनगर, खम्तरा, बाकल आदि ग्रामों से आए सामाजिक लोगों द्वारा निर्वाचित अध्यक्षों को बधाई देते हुए समाज के हित में कार्य करने हेतु आवाहन किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!