A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगोरेला पेंड्राछत्तीसगढ़

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण26 के कार्य में लापरवाही के चलते सात बीएलओ को कारण बताओ नोटिस

वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई पेपर, बुधवार 12 नवंबर 2025, गौरेला पेन्ड्रारोड
===============================
प्राप्त हुई जानकारी के गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले के अंतर्गत सात बीएलओ को कार्य में लापरवाही बरतने के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मतदान केंद्र ऑफिसर्स के मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य में लापरवाही करने के कारण छत्तीसगढ राज्य के मुख्य चुनाव आयोग के पदाधिकारी के दिशानिर्देश पर यह कार्यवाही की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएलओ के द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर उनके खिलाफ एकतरफा कानूनी कार्यवाही भी हो सकती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएलओ पर मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण गणना पत्रक वितरण और बीएलओ एप्प में संबंधित जानकारी अपडेट नहीं करने का आरोप है। जानकारी के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के द्वारा जारी किए गए नोटिस में इस इसे निर्वाचन जैसे अति महत्वपूर्ण कार्य के प्रति घोर लापरवाही उदासीनता किया जाना माना गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार निम्नलिखित बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है-: (1)- कुसुमलता नागेश, माध्यमिक शाला, मांझीटोला, सारबहरा मतदान केंद्र क्रमांक- 11, (2)-: सरिता गुप्ता, नेवसा, मतदान केंद्र क्रमांक 106,(3)-दिनेश विश्वकर्मा, नेवसा मतदान केंद्र क्रमांक 105,(4)- संघवीमाला मनहर, माध्यमिक शाला, भर्रापारा मतदान केंद्र क्रमांक 35 पेन्ड्रा, (5)- ज्योति साहू,मिश्रीदेवी कन्या माध्यमिक शाला गौरेला मतदान केंद्र क्रमांक 23,(6)- इंद्रा कुशराम, दुर्गाधारा शासकीय माध्यमिक शाला, ठाड़पथरा मतदान केंद्र क्रमांक 58,(7)- सुशीला जायसवाल, गौरेला शासकीय उच्च्तर माध्यमिक शाला मतदान केंद्र क्रमांक 17 ।।प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार जारी किए गए नोटिस में यह भी कहा गया है कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 24 मरवाही एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 25 कोटा भाग 01 से 66 तक में एसआईआर के अंतर्गत मतदाता गणना पत्रक वितरण का कार्य बीएलओ के माध्यम से किया जा रहा है, हलांकि इन बीएलओ के द्वारा अभीतक गणना पत्रक वितरण और बीएलओ एप्प में वितरण की जानकारी अपडेट नहीं की गई है। यह लापरवाही पूर्ण कृत्य सिविल सेवा अधिनियम 1965 के प्रावधानों के अंतर्गत शासकीय कार्यों में लापरवाही के लिए दंडनीय अपराध भी माना जाता है। जानकारी के अनुसार जारी किए गए नोटिस मे यह भी चेतावनी दी गई है कि शासकीय कार्य में स्वेच्छाचारिता , लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के चलते उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही क्यों न किया जाये? प्राप्त जानकारी के अनुसार नोटिस प्राप्ति के दो दिनों के अंदर बीएलओ को स्वयं उपस्थित होकर अपना समुचित जवाब प्रस्तुत करने के लिए भी कहा गया है। समय रहते बीएलओ के द्वारा उचित संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर एकपक्षीय दंडात्मक कार्यवाही भी की जा सकती है। जिसके लिए संबंधित बीएलओ स्वयं इसके लिए जिम्मेदार होंगे।

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!