

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देशन में गठित जांच दल ने सारंगढ़ मंडी क्षेत्र के भौरादादर में व्यापारी दिलीप कुमार साहू के दुकान में छापामार कार्रवाई करते हुए 153 बोरी (61.20 क्विंटल) अवैध धान जप्त किया। यह कार्रवाई मंडी अधिनियम के तहत की गई।
जांच दल में मंडी सचिव राजेन्द्र कुमार ध्रुव, उप निरीक्षक प्रीति तिर्की, अंजू दिनकर, धवेंद्र कुमार साहू एवं जगदीश बरेठ शामिल रहे।














