A2Z सभी खबर सभी जिले की

बिहार में एनडीए की बढ़त पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न

सिद्धार्थनगर में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज में बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की लगातार मजबूत होती बढ़त ने डुमरियागंज में उत्साह का माहौल बना दिया। शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया।

IMG 20251114 234004

कार्यकर्ताओं ने रुझानों में मिली बढ़त को जनता के भरोसे,जनाधार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही विकास नीतियों की जीत बताया।

IMG 20251114 234029

इस मौके पर डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह विकास, सुशासन और स्थिर सरकार चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा को मिला विश्वास बताता है कि जनता पूरी मजबूती से पार्टी के साथ खड़ी है।

IMG 20251114 234059

पूर्व विधायक ने कहा कि यह जीत जनता की उम्मीदों और विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि रुझानों में दिख रही यह बढ़त देश में सकारात्मक बदलाव और केंद्र सरकार की नीतियों पर जनता के भरोसे का परिणाम है। उन्होंने बिहार की जनता के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पार्टी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है।

जश्न कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख संघ सिद्धार्थनगर के जिला अध्यक्ष लवकुश ओझा, नगर पंचायत अध्यक्ष भारतभारी चंद्र प्रकाश वर्मा उर्फ चंदू चौधरी, मातृभूमि ग्रुप के निदेशक अनुज दीपेंद्र सिंह (दीपू), विकास सिंह, रघुनंदन पांडेय, शत्रुघ्न सोनी, शंभु अग्रहरि, प्रेम पांडेय, अशोक पांडेय, घनश्याम गौड़, अजय अग्रहरि, अभिषेक त्रिपाठी युवराज, विवेक श्रीवास्तव, विन्दराज गिरी, राकेश पांडेय, राजेश पांडेय सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने एनडीए की बढ़त को बिहार के उज्ज्वल भविष्य का संकेत बताया। जश्न के दौरान भाजपा कार्यालय “जय श्री राम” और “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा, जिससे पूरा माहौल उत्साह और जोश से भर गया।

Back to top button
error: Content is protected !!