A2Z सभी खबर सभी जिले की

जोधपुर पाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्रामीणों द्वारा बनाए गए अवैध कट बंद किए गए.

जोधपुर पाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्रामीणों द्वारा
बनाए गए अवैध कट बंद किए गए.
पाली : सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष जिला कलेक्टर एलएन मंत्री पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता राहुल पवार के आदेशानुसार आज विशेष सड़क दुर्घटनायों को रोकना के लिए विशेष अभियान चलाकर आर्टिया बोर्ड, झाला पेट्रोल पंप, खारडा फायरिंग रेंज के सामने मंडिया, मुकनपुरा सहित हाइवे पर कई जगह अवैध कट बंद किए गए। जिससे हादसों पर अंकुश लग सके। रूट पेट्रोलिंग टीम माइक के माध्यम से आम जन को जागरूक कर रही है जिससे आने वाले समय में हादसों पर अंकुश लग सके। हाइवे अधिकारियों का मानना है कि इस पहल से हाईवे पर होने वाली दुर्घटनाओं में काफी कमी आएगी। इस कार्रवाई को सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। इस मौके पर रूट पेट्रोलिंग इंचार्ज साकिर खान सलीम खान, गणेश सहित हाइवे अधिकारी मौजूद रहे
दिनांक 15/11/2025

Back to top button
error: Content is protected !!