A2Z सभी खबर सभी जिले की

खारड़ा में बिरसा मुंडा जयंती मनाई विशेष ग्राम सभा में चारागाह विकास पर चर्चा की।

 

खारड़ा में बिरसा मुंडा जयंती मनाई विशेष ग्राम सभा में चारागाह विकास पर चर्चा की।

पाली रोहट खारड़ा कस्बे और आसपास के ग्रामीण इलाकों में शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा जयंती मनाई गई इस अवसर पर खारड़ा ग्राम पंचायत भवन परिसर में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया कनिष्ठ लिपिक मोनिका कंवर ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस दौरान एक विशेष ग्राम सभा का भी आयोजन किया गया। ग्राम सभा में चारागाह  गोचर भूमि पर अतिकर्मियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को चिन्हित  करने का निर्णय लिया गया व गोचर में लकड़ीयों की नीलामी की बात कही गई। उपस्थित ग्रामीण जनों ने प्लास्टिक का उपयोग न करने और जीव रक्षा करने की शपथ ली साथ ही उन्हें जनजातीय गौरव वर्ष के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया ।इस मौके पर सरपंच पत्ती भंवरलाल बावरी वार्ड पंच कालूराम सेन, शिवलाल बावरी, गोपू दास वैष्णव, ग्राम विकास अधिकारी श्याम सिंह बिश्नोई, भगवान बंजारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कृष्णा कंवर, आशा शारदा खारोल, सीमा कंवर सहीत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

IMG20251115114819
oppo_32
IMG20251115114526
oppo_0
IMG20251115114506 01
oppo_0
IMG20251115114809
oppo_0
IMG20251115120551
oppo_32
Back to top button
error: Content is protected !!