A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधमतारीलाइफस्टाइल

धमतरी बाल सुरक्षा सप्ताह: धमतरी पुलिस की व्यापक पहल, जिलेभर में छात्रों को दी गई सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी

बाल सुरक्षा सप्ताह: धमतरी पुलिस की व्यापक पहल, जिलेभर में छात्रों को दी गई सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी

धमतरी, 16 नवंबर 2025। बाल सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर धमतरी पुलिस ने जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर स्कूली बच्चों को गुड टच–बैड टच, POCSO एक्ट, JJ एक्ट, नशामुक्ति एवं साइबर सुरक्षा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। यह अभियान एसपी धमतरी के निर्देश पर जिले में एक साथ संचालित किया गया, जिसमें रूद्री, सिहावा, अकलाडोंगरी, भखारा व बिरेझर पुलिस की संयुक्त भूमिका प्रमुख रही। इन कार्यक्रमों से हजारों बच्चों को सुरक्षित बचपन एवं आत्म-सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया

थाना रूद्री — सरस्वती शिशु मंदिर रूद्री

थाना रूद्री द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को गुड टच–बैड टच, POCSO एवं JJ अधिनियम, नशे के दुष्परिणाम तथा इंटरनेट-सोशल मीडिया से जुड़े साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

थाना सिहावा — शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देवपुर

थाना सिहावा की पुलिस टीम ने देवपुर हायर सेकंडरी स्कूल में बच्चों को बाल सुरक्षा, आत्म-सुरक्षा, कानूनी प्रावधानों और साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराया। छात्रों ने सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया और कई प्रश्न भी पूछे।

थाना अकलाडोंगरी — प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला, तिर्रा

अकलाडोंगरी पुलिस ने ग्राम तिर्रा की प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में नशामुक्ति एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। बच्चों को गुड टच–बैड टच, नशे की हानियों एवं इंटरनेट सुरक्षा के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में प्रधानपाठक, शिक्षक, थाना प्रभारी, पुलिस स्टाफ और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

चौकी बिरेझर — प्राथमिक शाला मारेली एवं सरस्वती शिशु मंदिर मारेली

चौकी बिरेझर द्वारा दो शिक्षण संस्थानों में बच्चों को नशामुक्ति, साइबर सुरक्षा तथा बाल संरक्षण संबंधी जानकारियाँ देकर उन्हें सतर्क रहने के व्यावहारिक उपाय बताए गए।

थाना भखारा — स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल

थाना भखारा की टीम ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में गुड टच–बैड टच, POCSO व JJ एक्ट, नशा मुक्ति एवं साइबर सुरक्षा पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।

धमतरी पुलिस ने अभिभावकों, शिक्षकों एवं समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि

बच्चों को संवेदनशील विषयों पर जागरूक करें,

डिजिटल सुरक्षा के संबंध में आवश्यक सावधानियाँ सिखाएँ,

किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 या नजदीकी थाना/चौकी में दें।

CHANDRABHAN YADAW

BUREAU CHIEF VANDE BHARAT LIVE TV NEWS DISTT - DHAMTARI CHHATTISGARH....CO. NO. 9907889655
Back to top button
error: Content is protected !!