A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

पंचकल्याणक पहुँचकर पट्टाचार्य विशुद्ध सागर जी के ससंघ दर्शन कर विधायक लारिया ने आशीर्वाद लिया

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधानसभा के अंतर्गत सिरोंजा स्थित बीटीआईआरटी कॉलेज में 16 से 21 नवंबर तक पट्टाचार्य विशुद्ध सागर के ससंघ सानिध्य में पंचकल्याण का आयोजन हो रहा है। नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव के दिव्य एवं भव्य आयोजन में श्रद्धाभाव लिए पट्टाचार्य विशुद्ध सागर जी के ससंघ दर्शन कर विनयावत होकर श्रीचरणों में प्रणाम किया और आचार्य जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। बीटीआईआरटी कॉलेज में शांतिनाथ भगवान का जिनालय तैयार किया गया है। इसका पंचकल्याण गजरथ महोत्सव हो रहा है। यह आयोजन संतोष घड़ी परिवार करा रहे हैं। कार्यक्रम में भारतवर्ष से बड़ी संख्या में धर्मावलंबियों एवं श्रद्धालुओं का समागम हो रहा है। इस कार्यक्रम में पाषाण से भगवान बनाने की प्रक्रिया 6 दिन तक चलेगी। पहले दिन गर्भकल्याणक और 21 नवंबर को मोक्ष कल्याण के साथ पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव की फेरी होगी।

Back to top button
error: Content is protected !!