A2Z सभी खबर सभी जिले की

गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान, 24 बिना टिकट यात्री पकड़े गए

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़, गाजीपुर

गाजीपुर। सिटी रेलवे स्टेशन पर सोमवार को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और वाणिज्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा करते हुए 24 यात्रियों को पकड़ा गया। इन सभी से कुल लगभग 6200 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं प्लेटफॉर्म पर बिना किसी अनुमति के घूम रहे 6 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।
IMG 20251119 162106
यह चेकिंग अभियान प्रभारी निरीक्षक प्रियांबु प्रिय और मंडल वाणिज्य निरीक्षक अजय चौधरी के नेतृत्व में चलाया गया। अधिकारियों के अनुसार दिल्ली मेट्रो स्टेशन के पास हाल ही में हुए धमाके के बाद रेलवे विभाग को सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने के निर्देश मिले हैं, जिसके तहत स्टेशन पर चेकिंग की आवृत्ति बढ़ा दी गई है।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि सघन जांच और लगातार की जा रही निगरानी का असर टिकट बिक्री पर भी साफ दिखाई दे रहा है। अक्टूबर माह में UTS टिकट से होने वाली दैनिक आय लगभग ढाई लाख रुपये से बढ़कर पौने चार लाख रुपये प्रतिदिन से अधिक पहुंच गई है, जो सुरक्षा और अनुशासनात्मक कार्रवाई के सकारात्मक परिणाम को दर्शाता है।

अधिकारियों ने बताया कि बिना टिकट यात्रा, अनाधिकृत प्रवेश और संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसका मुख्य उद्देश्य स्टेशन परिसर में सुरक्षा, अनुशासन और सुचारु व्यवस्था को बनाए रखना है।

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live TV News District Head Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!