A2Z सभी खबर सभी जिले की

हरियालो राजस्थान सघन वृक्षारोपण अभियान एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का हुआ आयोजन.

हरियालो राजस्थान सघन वृक्षारोपण अभियान एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का हुआ आयोजन.

पेड़ पौधे न केवल हमारे जीवन के लिए अनमोल हैं,अपितु इन्हीं से धरती और हम सबका जीवन भी समृद्ध है। डॉक्टर खुशबू

पाली : हरियालो राजस्थान सघन वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत जोधपुर पाली राष्ट्रीय राजमार्ग के गजनगढ़ टोल पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि ऑप्टोमेट्रिस्ट डॉक्टर खुशबू डॉक्टर जितेन्द्र कुमार की उपस्थित में किया गया। इस मौके पर डॉक्टर खुशबू ने कहा कि हम आज साँस ले पा रहे हैं, क्योंकि कभी किसी ने एक पेड़ लगाया था। अब बारी हमारी है: इस धरती को फिर से हरा-भरा बनाने की। छांव, सांस और जीवन सब कुछ मिलता है एक वृक्ष से। तो चलिए,पेड़ लगाकर प्रकृति से अपना रिश्ता फिर से जोड़ते हैं। इस अवसर पर सीएसआर मैनेजर फिरोज़ ख़ान ने बताया कि हम सभी यह संकल्प लें कि अपने आस-पास पौधरोपण को बढ़ावा देंगे, क्योंकि ‘वन है तो कल है’। स्वस्थ प्रकृति ही स्वस्थ जीवन का आधार है और पौधों के बिना हमारा अस्तित्व संभव नहीं। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रबंधक टोल ऑपरेशन पवन कुमार ने कहा कि आओ हम सब मिलके पौधारोपण करके अपनी धरती को बचाने का संकल्प लें। पर्यावरण की सुरक्षा हमारे भविष्य की सुरक्षा है। प्रकृति की हरियाली और संसाधनों का संरक्षण ही हमें और आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ और खुशहाल जीवन प्रदान करेगा। धरती बचाएं,भविष्य सुरक्षित करें। इस मौके पर गजेन्द्र चौधरी, बबली, कालू, अर्जुन शेरू सहित टोल कर्मचारी उपस्थित रहे।

दिनांक 20/11/2025IMG 20251120 WA0084 IMG 20251120 WA0081 IMG 20251120 WA0078 1 IMG 20251120 WA0070 IMG 20251120 WA0068

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!