A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) आधार कार्ड के डिजाइन में बड़ा बदलाव

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) आधार कार्ड के डिजाइन में बड़ा बदलाव करने पर विचार कर रहा है ताकि फोटोकॉपी से होने वाले डेटा मिसयूज और प्राइवेसी उल्लंघन को रोका जा सके. UIDAI के CEO भुवनेश कुमार के अनुसार, नए आधार कार्ड पर सिर्फ धारक की फोटो और एक सिक्योर QR कोड होगा, जिसमें नाम, पता, जन्मतिथि या आधार नंबर जैसी डिटेल्स प्रिंट नहीं होंगी. QR कोड स्कैन करके ही ऑनलाइन वेरिफिकेशन होगा, जिससे ऑफलाइन फोटोकॉपी का दुरुपयोग रुकेगा. यह प्रस्ताव दिसंबर 2025 से लागू हो सकता है, साथ ही नया आधार ऐप भी लॉन्च होगा जो डिजिटल वेरिफिकेशन को आसान बनाएगा.

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!