
कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन, गया के सुंयक्त तत्वावधान में जिलास्तरीय युवा उत्सव 2025-26 का आयोजन दिनांकः 03.12.2025 को 10:00 पूर्वाहन से प्रेक्षागृह-सह-आर्ट गैलरी हरिदास सेमिनरी, गया में किया जाना निर्धारित है।
इस आयोजन में जिला स्तर पर समूह लोक नृत्य, समूह लोक गायन, कवित्ता लेखन, कहानी लेखन, वक्तृता तथा चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर प्रतियोगिता हेतु जिला प्रशासन द्वारा भेजा जाएगा, तदोपरांत विजेता टीम अपनी प्रस्तुति राष्ट्रीय स्तर पर देंगें।
जिला स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने के लिए 15 से 29 वर्ष के गया जिला के प्रतिभाशाली युवा श्री ऋतिक कुमार DEO, मो0 9508680451 जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय गया, महिला हेल्प लाइन सेंटर के नजदीक, समाहरणालय गया में आवेदन जमा कर सकते हैं।
*आवेदन की अंतिम तिथिः 01.12. 2025 है।*
अंतिम तिथि समाप्ति के उपरांत आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।
QR CODE के माध्यम से भी आवेदन कर सकते है।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़













