बिहारदरभंगा

दरभंगा में ऐतिहासिक कार्यक्रम: बेटियों की सुरक्षा पर बड़ा संदेश

दरभंगा के राम श्रृंगारी कन्या उच्च विद्यालय में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत लैंगिक हिंसा रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को सशक्त संदेश।

लैंगिक हिंसा रोकथाम की दिशा में बड़ा कदम: जागरूकता ही बदलाव का मार्ग

दरभंगा, 25 नवंबर 2025 – लैंगिक हिंसा के विरुद्ध आवाज़ बुलंद करने और समाज में समानता की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत 16 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन राम श्रृंगारी कन्या उच्च विद्यालय, कमतौल के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम کی अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य डॉ. शम्श तबरेज ने की और उपस्थित छात्राओं, शिक्षकों तथा समुदाय को बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा एवं सम्मान के महत्व से अवगत कराया।

लैंगिक हिंसा सामाजिक बुराई ही नहीं, बल्कि मानव अधिकारों के विरुद्ध अपराध है। ऐसे में विद्यालय स्तर पर इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में चेतना जगाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं। छात्राओं के बीच माहवारी स्वच्छता किट का वितरण कर स्वास्थ एवं सुरक्षित व्यवहार के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सराहनीय प्रयास किया गया। साथ ही जिला परियोजना प्रबंधक ब्रजेश कुमार सिंह ने महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा योजनाओं एवं हेल्पलाइन 181 की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में मिशन शक्ति, वन स्टॉप सेंटर, एवं संकल्प: जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वुमेन की जानकारी देते हुए जिला मिशन समन्वयक ऋषि कुमार ने बताया कि सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत है। वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ वीरेंद्र कुमार द्वारा आत्मसम्मान, आत्मरक्षा और हिंसा के विरुद्ध रिपोर्टिंग की भावना को मजबूती मिली।

छात्राओं द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली ने समाज को स्पष्ट संदेश दिया कि अब बेटियाँ भय नहीं, अधिकार और सम्मान के साथ आगे बढ़ेंगी। यह कार्यक्रम विद्यालय परिसर में सुरक्षित वातावरण की भावना को मजबूत करते हुए यह संकल्प दिलाता है कि शिक्षा एवं संवेदनशीलता ही सामाजिक परिवर्तन का आधार है।

अब समय आ गया है कि समाज, परिवार और संस्थाएँ मिलकर हिंसा मुक्त, समानता आधारित भविष्य का निर्माण करें—जहां हर बेटी सुरक्षित, शिक्षित और सशक्त हो।

Sitesh Choudhary

चढ़ते हुए सूरज की परस्तिश नहीं करता, लेकिन, गिरती हुई दीवारों का हमदर्द हूँ।
Back to top button
error: Content is protected !!