A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रेमसिंह कुशवाहा हाथरस के भाजपा जिलाध्यक्ष बने

IMG 20251128 WA0006 1हाथरस। भारतीय जनता पार्टी ने जिलाध्यक्ष के नामों की बुधवार रात सूची जारी करते हुए पिछड़ा वर्ग के प्रेमसिंह कुशवाहा को भाजपा का नया जिलाध्यक्ष बनाया है। सासनी क्षेत्र के गांव बिजाहरी निवासी नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने बताया कि वह वर्ष 2000 से लगातार भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी के रूप में कार्य कर रहे हैं, पार्टी ने जिस जिम्मेदारी को सौंपा उसे बखूबी निभाया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2000 में जिले के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रहे। इसके बाद 2004 में पंचायत प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रहे। चुनाव प्रबंधन का जिला संयोजक रहकर भी काम किया। वर्ष 2011 में कुसमा देवी मदनावत के समय में जिला उपाध्यक्ष बनकर रहे। उन्होंने बताया कि बड़ा पहलवान जी के समय में जिला उपाध्यक्ष रहे। और गौरव आर्य के समय में जिला

 

उपाध्यक्ष बनाकर पूरा कार्यकाल संभाला और इससे पहले भी जिला उपाध्यक्ष थे। आज इसी का परिणाम है कि उन्हें भाजपा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उन्होंने बताया कि वह पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। वहीं निवर्तमान जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने नई जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि हमारी पार्टी सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को बढ़ावा दे रही है। अभी तक उनके ऊपर जो जिम्मेदारी थी उसे बखूबी निभाया और आगे भी पार्टी के सच्चे सिपाही बनकर कार्य करेंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!