A2Z सभी खबर सभी जिले की

सासनी के स्काउट गाइड ने यूपी नाइट में दिखाया जलवा

IMG 20251128 WA0008तहसील सासनी के स्काउट गाइड ने लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय जंबूरी के तीसरे दिन साहसिक प्रशिक्षण पूरे किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं शिक्षा मंत्री संदीप कुमार रहे। गुरूवार को जिला स्काउट मास्टर डॉ. पुष्पेंद्र सिंह एवं जिला गाइड कैप्टन डॉ. सतना ने स्वरचित पुस्तक श्स्काउटिंग आत्म विकास से राष्ट्र विकास तक भारत स्काउट एवं गाइड के राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त के के खंडेलवाल को भेंट की। स्काउट गाइड ने अपने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक प्रस्तुति दी एवं विभिन्न देशों अमेरिका, पोलैंड, नेपाल, श्रीलंका आदि से आये स्काउट गाइड से स्कार्फ और मुद्रा विनिमय किया। कैंप फायर में यूपी नाइट एवं ड्रोन शो का आयोजन हुआ। स्काउट गाइड ने साहसिक प्रशिक्षण के दौरान एयर साइकलिंग, शूटिंग, आर्चरी आदि प्रशिक्षण पूरे किए एवं एयर फोर्स तथा भारतीय सेवा द्वारा प्रयोग किया जा रहे उपकरण राइफल, मशीन गन, ऑटोमेटिक मशीन गन, रॉकेट

 

लांचर, ड्रोन आदि के बारे में जाना। कार्यक्रम में सासनी के स्काउट गाइड कुलदीप, दीक्षा, भुवनेश प्रताप सिंह, सेजल गौतम, विमल कुमार, शिवम आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

Back to top button
error: Content is protected !!