उत्तर प्रदेशबस्ती

पंचायत सहायक सिर्फ हाजिरी लगाती, सचिव-लेखपाल भी नहीं बैठते

निरीक्षण के दौरान फाटक का कमरा अंदर से बंद पाया गया

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। भरौली पंचायत भवन में अधिकारी अनुपस्थित।।

🔥 पंचायत सहायक सिर्फ हाजिरी लगाती, सचिव-लेखपाल भी नहीं बैठते।

रूधौली, बस्ती।।

बस्ती जिले की रुधौली तहसील के ग्राम पंचायत भरौली में नवनिर्मित पंचायत भवन अधिकारियों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण निष्क्रिय पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत सहायक केवल हाजिरी लगाने आती हैं, जबकि सचिव और लेखपाल भी कई दिनों से भवन में नहीं बैठ रहे हैं। इससे ग्रामीणों को अपने आवश्यक कार्यों के लिए भटकना पड़ रहा है।d67849b9 51b8 48d1 a471 98a77d26f0d0 1764387306329 60166dc3 e24a 4bb4 abaa cbf868666114 1764387306329

ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत सहायक केवल अपनी उपस्थिति दर्ज कराने आती हैं। यदि पंचायत भवन नियमित रूप से खुला रहे, तो जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और परिवार रजिस्टर की नकल जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं। कर्मचारियों की गैरहाजिरी से जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पंचायत भवन की स्थिति भी दयनीय है। उपद्रवियों ने फाटक के शीशे तोड़ दिए हैं। निरीक्षण के दौरान फाटक का कमरा अंदर से बंद पाया गया, और शौचालय की सीट भी बाहर रखी मिली। यह भवन के रखरखाव में गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

सबसे गंभीर शिकायत लेखपाल की अनुपस्थिति को लेकर है। ग्रामीणों के अनुसार, लेखपाल कई महीनों से पंचायत भवन में नहीं बैठे हैं। खेत-खसरे, खतौनी अपडेट, नामांतरण और अन्य राजस्व संबंधी कार्यों के लिए ग्रामीणों को बार-बार तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कुछ ग्रामीणों ने एसआईआर फॉर्म को लेकर भी व्यस्तता की बात कही।

इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम नवल ने बताया कि पंचायत सचिव स्नेहा श्रीवास्तव बीमारी के कारण छुट्टी पर हैं। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि अन्य जिम्मेदार कर्मियों की अनुपस्थिति का कोई उचित कारण नहीं है।

ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि पंचायत भवन में कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और अनियमितता तथा लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।इस संबंध में BDO रुधौली योगेंद्र राम त्रिपाठी ने बताया कि जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!