A2Z सभी खबर सभी जिले की

Sonbhadra news:19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी में चमका सोनभद्र, विंध्याचल मंडल ने रचा इतिहास — स्टेट गेट को मिला A ग्रेड

19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी में चमका सोनभद्र, विंध्याचल मंडल ने रचा इतिहास — स्टेट गेट को मिला A ग्रेड

सोनभद्र_(राकेश कुमार कन्नौजिया)_ IMG 20251201 WA0007
लखनऊ में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी में इस बार जनपद सोनभद्र की स्काउटिंग ने वह कीर्तिमान स्थापित किया, जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा। विंध्याचल मंडल को गाइड संवर्ग में उत्तर प्रदेश का स्टेट गेट बनाने की जिम्मेदारी मिली, और टीम ने अपने अद्भुत कौशल, रचनात्मकता और एकजुटता से इस दायित्व को बखूबी निभाते हुए A ग्रेड प्राप्त कर इतिहास रच दिया। यह सफलता सोनभद्र की स्काउटिंग यात्रा का सबसे गौरवपूर्ण क्षण बन गई।

इस उपलब्धि के लिए प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार, प्रादेशिक सचिव आनन्द सिंह रावत, प्रादेशिक संगठन आयुक्त गाइड रविंदर कौर सोखी तथा सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त विंध्याचल मंडल राजेश प्रजापति के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने जनपद पर भरोसा जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।

जनपद की टीम को सशक्त नेतृत्व और दिशा जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, जिला मुख्यायुक्त डॉ. प्रबोध कुमार सिंह, जिला सचिव धीरेन्द्र प्रताप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल कयूम अहमद, सहायक जिला सचिव संतोष कुमार मौर्य तथा जिला प्रशिक्षण आयुक्त सैयद अनवर हुसैन ने प्रदान किया। उनके निर्देशन में टीम ने न केवल कार्य को पूरा किया बल्कि हर स्तर पर उत्कृष्टता का परिचय दिया।IMG 20251201 WA0009

जिला संगठन आयुक्त सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में 37 स्काउट, 28 गाइड, 17 स्काउट मास्टर और 6 गाइड कैप्टन समेत कुल 82 प्रतिभागियों ने जम्बूरी में उत्साह, अनुशासन और टीम भावना का अद्भुत प्रदर्शन किया। टीम को सफलता की ऊँचाई तक पहुँचाने में सत्यनारायण कनौजिया जिला आयुक्त, रमाकान्त कुशवाहा (राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक), अर्चना सिंह जिला आयुक्त बुलबुल, स्नेहा सिंह डीओसी गाइड, शुभम कुमार सोनी अध्यक्ष युवा समिति, शिव पूजन सिंह, दिलदार सिंह, अनिता, शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, दया शंकर, राम रक्षा, प्रमोद कुमार, डॉ. बृजेश सिंह महादेव, अर्चना सिंह, प्रभा पाल, विनोद पाण्डेय, बाबू राम सिंह, उमा गुप्ता तथा चन्द्र प्रकाश के अथक परिश्रम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रतिभाग करने वाले संस्थानों में आदिवासी इंटर कॉलेज सिलथम, पार्वती बालिका इंटर कॉलेज जयमोहरा, आदर्श इंटर कॉलेज रावट्सगंज, चन्द्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज मधुपुर, रामकेश सिंह इंटर कॉलेज पुरना, सोनांचल इंटर कॉलेज घोरावल, राजकीय हाईस्कूल दिघुल, कम्पोजिट विद्यालय दिघुल, कम्पोजिट विद्यालय खरुआव, डीएवी पब्लिक स्कूल ओबरा, सनबीम पब्लिक स्कूल रावट्सगंज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ओबरा शामिल रहे।

जम्बूरी से विजयी होकर लौटी टीम को डॉ. आरती सिंह, हरि शंकर मिश्रा, काशी प्रसाद मौर्य, पूजा राय, अशोक कुमार, नन्द किशोर, गणेश देव पाण्डेय, सुखपाल यादव, नीरा सिंह, राकेश कनौजिया, दीपक कुमार, अजय कुमार सिंह, डॉ. रितिका श्रीवास्तव और सतीश कुमार सिंह ने हार्दिक बधाई दी।IMG 20251201 WA0006

यह सफलता न सिर्फ सोनभद्र बल्कि पूरे विंध्याचल मंडल की स्काउटिंग के लिए प्रेरणा बन गई है। जम्बूरी में सोनभद्र की यह दमदार उपस्थिति आने वाली पीढ़ियों को नई दिशा और ऊर्जा देगी।

Back to top button
error: Content is protected !!