A2Z सभी खबर सभी जिले की

कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी, एक घायलः भवानीगंज के श्यामपुर चौराहे पर हुआ

भवानीगंज के श्यामपुर चौराहे पर हुआ हादसा

भवानीगंज थाना क्षेत्र में एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना डुमरियागंज-चंद्रदीप घाट मार्ग पर स्थित श्यामपुर चौराहे पर हुई।

IMG 20251201 120846

घायल की पहचान अल्लापुर बिथरिया निवासी धर्मेंद्र (लगभग 30 वर्ष) पुत्र मनिराम के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायल धर्मेंद्र को बेंवा अस्पताल भेजा, जहां समाचार लिखे जाने तक उनका इलाज

जारी था।

दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक दोनों को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने घायल व्यक्ति के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है

Back to top button
error: Content is protected !!