A2Z सभी खबर सभी जिले की

Sonbhadra news:महीनों से अंधेरे में डूबा महुली खेल मैदान और बाजार अब जगमग—ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल की पहल से हाईमास्ट लाइट फिर हुई रोशन

महुली सोनभद्र (राकेश कुमार कन्नौजिया)_स्थानीय खेल मैदान में लगी हाईमास्ट लाइटें पिछले कई महीनों से खराब थीं, जिसके कारण मैदान ही नहीं बल्कि महुली बाजार का बड़ा हिस्सा हर शाम घोर अंधेरे में डूब जाता था। खिलाड़ियों को अभ्यास करने में भारी कठिनाई होती थी और बाजार क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ी हुई थी।IMG 20251202 182156  खिलाड़ियों का कहना था कि अंधेरा होने के कारण शाम का नियमित अभ्यास लगभग बंद हो गया था। दौड़-भाग, खेलकूद और प्रशिक्षण सब प्रभावित हो रहे थे। वहीं सुबह अभ्यास करने वाले लोगों को भी कम रोशनी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता था। बस स्टैंड क्षेत्र में यात्रियों को भी अंधेरे में ही वाहनों का इंतज़ार करना पड़ता था, जिससे असुरक्षा की भावना बढ़ रही थी।IMG 20251202 181301

इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए महुली ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल ने तत्परता के साथ कार्रवाई की। उन्होंने खराब पड़े हाईमास्ट लाइट पोल को क्रेन की मदद से उतरवाकर उसकी मरम्मत कराई। लाइट ठीक होने के बाद पूरे खेल मैदान और बाजार क्षेत्र में फिर से रोशनी फैल गई।

स्थानीय खिलाड़ियों और दुकानदारों ने ग्राम प्रधान के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय बाद मैदान और बाजार इस तरह जगमगाए हैं। अब खिलाड़ी सुरक्षित रूप से अभ्यास कर सकेंगे और बाजार क्षेत्र में भी शाम के समय लोगों की आवाजाही सुचारू और सुरक्षित हो गई है।IMG 20251202 182156

ग्राम प्रधान महुली अरविंद जायसवाल ने बताया कि क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त रखना प्राथमिकता है, और आगे भी किसी भी समस्या पर तुरंत कार्यवाही की जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!