
*कोंच।* उन्नति दिव्यांगजन विकास समिति के समिति प्रमुख नरेंद्र अग्रवाल गुल्लू के आवाहन ाने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण दिवस के अवसर पर अपनी परेशानियों को लेकर एसडीएम दफ्तर पहुंचे जहां गुल्लू ने बताया कि दिव्यांगजनों को मिलने वाली पेंशन राशि बहुत कम है इसे बढ़ाकर पांच हजार प्रतिमाह किया जाए। इस विषय का एक मांग पत्र भी प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजा है।
समिति कार्यालय पर हुई बैठक में दिव्यांगजन के साथ बैठक के दौरान दिव्यांगजनों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने पर चर्चा हुई। गुल्लू ने कहा कि दिव्यांग जनों को शिक्षा रोजगार और कानून की जानकारी तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी होना जरूरी है। प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं लाभ दिव्यांगजन जरूर लें। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना, दिव्यांग छात्रवृत्ति, दुकान निर्माण/संचालन योजना, यूडीडीआईडी कार्ड, रेलवे रियायती में प्रमाण, विकलांगता प्रमाण पत्र, दुर्घटना के कारण दिव्यांगता होने पर पचास हजार से एक लाख रुपये तक की आर्थिक राहत, कुष्ठ रोग से प्रभावित लोगों को प्रति माह तीन हजार की पेंशन राशि योजना, जरूरतमंद दिव्यांगजनों के लिए शल्य चिकित्सा के लिए वित्तीय सहायता, दिव्यांगजनों को राज्य परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा, दिव्यांगजनो के उपकरण योजनाओं जैसी तमाम अहम जानकारियां दी गई। इस अवसर पर परमाल सिंह, जितेंद्र बरार, नीलेश जाटव आदि उपस्थित रहे।
जिला रिपोर्टर जालौन – पियूष पटेल ( अंकित ) 





