A2Z सभी खबर सभी जिले की

भाटापारा: गुप्ता स्वीट्स के संचालक पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, शादी का प्रस्ताव टूटने की रंजिश में दिया था लूट की घटना को अंजाम

IMG 20251203 WA0160

भाटापारा, 03 नवंबर 2025।
भाटापारा शहर के हटरी बाजार स्थित गुप्ता स्वीट्स के संचालक सुनील गुप्ता पर हमला कर लूट करने वाले मुख्य आरोपी विवेक गुप्ता उर्फ़ गोपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी से लूट की ₹1000 राशि बरामद कर ली है, जबकि उसका दूसरा साथी अब भी फरार है, जिसकी तलाश तेज कर दी गई है।

शादी का प्रस्ताव टूटने से भड़का आरोपी, रंजिश में दिया वारदात को अंजाम

प्रार्थी सुनील गुप्ता (55 वर्ष), निवासी सदर वार्ड भाटापारा, ने थाना भाटापारा शहर में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी हटरी बाजार में गुप्ता स्वीट्स नाम से दुकान है।
23 अक्टूबर 2025 की रात करीब 9:40 बजे वे दुकान बंद कर रहे थे, तभी आरोपी विवेक गुप्ता उर्फ़ गोपाल व उसका साथी वहाँ पहुँचे और बिना वजह गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया।

हमले में

सुनील गुप्ता के चश्मे का काँच टूट गया,

चेहरे एवं नाक के पास चोटें आईं,

और आरोपी ने उनकी कमीज का जेब फाड़कर उसमें रखे ₹5000 लूट लिए।

घटना के बाद आसपास के दुकानदारों के पहुंचने पर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

जांच के दौरान आरोपी विवेक ने स्वीकार किया कि उसने अपना परिचय “सुपारी सप्लायर” के रूप में देकर आहत अनिल गुप्ता के एक रिश्तेदार से शादी का प्रस्ताव रखा था। सच्चाई सामने आने पर वधू पक्ष ने प्रस्ताव ठुकरा दिया, जिससे नाराज होकर आरोपी ने बदला लेने की नीयत से यह वारदात की।

तकनीकी विश्लेषण से मिला सुराग, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं नगर पुलिस के प्रयासों से दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
तकनीकी विश्लेषण और संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी विवेक गुप्ता को हिरासत में ले लिया गया।

पूछताछ में उसने अपराध कबूल करते हुए बताया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर आवेश में आकर हमला किया और ₹5000 की लूट की। पुलिस ने उससे ₹1000 की रकम बरामद कर ली है।

फरार आरोपी की तलाश जारी

मामले में दर्ज अपराध—
अपराध क्रमांक 586/2025, धारा 309(6), 296 बीएनएस
के तहत विवेचना जारी है।

मुख्य आरोपी विवेक गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
वहीं, उसका एक अन्य साथी फरार है, जिसके लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

आरोपी का विवरण

नाम: विवेक गुप्ता उर्फ़ गोपाल
उम्र: 39 वर्ष
निवासी: इच्छावर, थाना इच्छावर, जिला सीहोर (मध्य प्रदेश)

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!