।। देवरिया पुलिस ने 3 बड़ी चोरी की वारदातों का एक साथ किया खुलासा।।।
।। 3 आरोपियों की गिरफ्तारी- 81 लाख 10 हजार 510 रुपये नगद और 40 लाख के जेवरात बरामद।।
।। देवरिया पुलिस ने 3 बड़ी चोरी की वारदातों का एक साथ किया खुलासा, 3 आरोपियों की गिरफ्तारी- 81 लाख 10 हजार 510 रुपये नगद और 40 लाख के जेवरात बरामद।।
04 दिसंबर 25, उत्तर प्रदेश।
देवरिया पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बरहज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने मिलकर बड़ी सफलता हासिल की है। थाना बरहज क्षेत्र में हुई तीन बड़ी चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए कुल 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। टीम ने 81,10,510 रुपये नकद, करीब 40 लाख रुपये मूल्य के पीली/सफेद धातु के जेवरात बरामद कर मामले का पूरी तरह निस्तारण कर दिया है।
4 दिसंबर को मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने करुअना के पास तीन आरोपियों जिसमें शिवकुमार उर्फ शिवा पटेल, राजेश उर्फ बेचू जायसवाल, और बंटी राजभर को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से भारी मात्रा में नकदी व जेवरात बरामद हुए। सबसे बड़ा खुलासा आरोपी शिवकुमार उर्फ शिवा पटेल के पास से हुआ, जिसके घर से पुलिस ने एक मिनी “खजाना” बरामद किया जहां ₹74,00,000 नगद, कई तरह के सोने-चांदी के आभूषण, जिनमें कानफूल, रिंग, कंगन, चैन, झुमका, मंगलसूत्र, पायल, बिछिया, नाक की कील आदि शामिल हैं।
राजेश उर्फ बेचू जायसवाल से ₹6,05,510 और बंटी राजभर से ₹50,000 नकद बरामद किया गया। जिनमे बरामद पीली/सफेद धातु की अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रुपये आंकी गई है।
♦देवरिया पुलिस ने जिन तीन मुकदमों का खुलासा किया है, उसमे – 1️⃣ 7 नवम्बर की घर में घुसकर चोरी (सूर्यभान चौहान) घर से बर्तन, कपड़े और आभूषण चोरी।
मुकदमा संख्या 274/2025 हैं,
2️⃣ 11 नवम्बर की दुकान में सेंधमारी (प्रभात पांडेय)
आरोग्य मंदिर का ताला तोड़कर दुकान के पीछे से 1.70 लाख रुपये चोरी। मुकदमा संख्या 283/2025 हैं।
3️⃣ 30 नवम्बर की चोरी (मद्देशिया का घर) महिला आभूषण और लाखों रुपये चोरी। मुकदमा संख्या 308/2025 हैं।
आप को बाता दे की गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने सभी घटनाओं में हाथ होने की बात कबूल कर ली है, पुलिस आगे की कार्यवाई में जुट गई हैं।#देवरिया के थाना #बरहज पुलिस, एसओजी व सर्विलांस देवरिया की संयुक्त टीम द्वारा चोरी की 03 घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए कुल 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, चोरी के नगद 81,10,510/-रुपया, पीली/सफेद धातु के जेवरात बरामद।
पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बरहज श्री राजेश चतुर्वेदी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बरहज पुलिस, एसओजी व सर्विलांस देवरिया की संयुक्त टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-308/2025 धारा 331(4),305 बीएनएस, मु0अ0सं0-283/2025 धारा 331(5),305 बीएनएस व मु0अ0सं0-274/2025 धारा 331(5),305 बीएनएस से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्तगण
क्रमशः1.शिवकुमार उर्फ शिवा पटेल पुत्र शंभू पटेल निवासी नन्दना वार्ड पश्चिमी थाना बरहज जनपद देवरिया,
2.राजेश उर्फ बेचू जायसवाल पुत्र बसन्त जायसवाल निवासी तिवारीपुर थाना बरहज जनपद देवरिया व
3.बंटी राजभर पुत्र दयानन्द राजभर निवासी जयनगर तहसील तिराहा थाना बरहज जनपद देवरिया को मुखिबर की सूचना पर आज दिनांक 04.12.2025 को करुअना के पास गिरफ्तार किया गया
अभियुक्त शिवकुमार उर्फ शिवा पटेल उपरोक्त के पास से 74,00,000/- रुपये नगद, एक जोड़ा कानफूल (पीली धातु), 14 लेडिज रिंग, 06 जेन्ट्स रिंग (तीन टूटा हुआ), 01 जोड़ा कंगन, 02 जड़ाउ हार मय डोरी, 04 चैन लाकेट में लगा हुआ, 01 मंगलसूत्र, 04 मोती माला मय लाकेट, 03 जोड़ा कान का झुमका व 01 सिंगल कान का झुमका, 01 जोड़ा कान की बाली, 01 दो लर का नथिया, 02 जोड़ी कान का टप्स, 01 पीस नाक की कील, सफेद धातु की 17 पायल, 24 बिछिया, 11 रिगं, 05 सिक्का बरामद हुआ तथा अभियुक्त राजेश उर्फ बेचू जायसवाल उपरोक्त के पास से 605510/- रुपये नगद बरामद हुआ व अभियुक्त बंटी राजभर उपरोक्त के पास से 50,000/- रुपये नगद बरामद हुआ ।
उक्त घटना में बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) की बढ़ोत्तरी करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 30.11.2025 को थाना बरहज पर वादी श्री उमाशंकर मद्देशिया निवासी तिवारीपुर थाना बरहज जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 30.11.2025 की बीती रात अज्ञात चोरो द्वारा उनके कमरे में रखी स्टील की आलमारी खोलकर औरतो का जेवरात व कई लाख नगद रुपया चुरा लिया गया है।
उक्त के सम्बन्ध में थाना बरहज पर मु0अ0सं0-308/2025 धारा 331(4),305 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियोग के अनावरण हेतु टीमे गठित की गयी ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 11.11.2025 को थाना बरहज पर वादी श्री प्रभात पाण्डेय निवासी परसिया देवार थाना बरहज जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि वादी दिनांक 08.11.2025 को सायंकाल दुकान बंद कर घर चले गये थे ।
पुनः दिनांक 10.11.2025 की सुबह दुकान खोलकर देखे तो दुकान के बगल में आरोग्य मंदिर का ताला तोड़कर दुकान के पीछे के जंगले का ग्रील निकालकर एक लाख सत्तर हजार रुपये किसी अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना बरहज पर मु0अ0सं0-283/2025 धारा 331(5),305 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियोग के अनावरण हेतु टीमे गठित की गयी ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 07.11.2025 को थाना बरहज पर वादी श्री सूर्यभान चौहान निवासी नवापार थाना बरहज जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 07.11.2025 की रात्रि मे अज्ञात चोरो द्वारा वादी के घर में घुसकर घर से बर्तन, आभूषण व कपड़ा चोरी कर लिया गया है।
उक्त के सम्बन्ध में थाना बरहज पर मु0अ0सं0-274/2025 धारा 331(5),305 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियोग के अनावरण हेतु टीमे गठित की गयी ।
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के क्रम में उनके द्वारा उक्त तीनों घटनाओं का जुर्म इकबाल किया गया है । इस प्रकार थाना बरहज पुलिस, एसओजी व सर्विलांस देवरिया की संयुक्त टीम द्वारा चोरी की उपरोक्त तीनों घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए नगद 81,10,510/- रुपया व पीली/सफेद धातु के जेवरात बरामद किये गये हैं ।
👉 गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-
1.शिवकुमार उर्फ शिवा पटेल पुत्र शंभू पटेल निवासी नन्दना वार्ड पश्चिमी थाना बरहज जनपद देवरिया।
2.राजेश उर्फ बेचू जायसवाल पुत्र बसन्त जायसवाल निवासी तिवारीपुर थाना बरहज जनपद देवरिया।
3.बंटी राजभर पुत्र दयानन्द राजभर निवासी जयनगर तहसील तिराहा थाना बरहज जनपद देवरिया।
👉 बरामदगी का विवरणः-
1.नगद 81 लाख 10 हजार 510 रुपये
2.सफेद/पीली धातु के आभूषण (विवरण प्रथम पैराग्राफ में)
📢 नोटः-बरामद पीली/सफेद धातु की कीमत करीब 40 लाख रुपये है।।
👉 गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहासः-
👉 1.अभियुक्त शिव कुमार उर्फ शिवा पटेलः-
1.मु0अ0सं0 320/2023 धारा 457/380/411 भादवि थाना बरहज जनपद देवरिया।
2.मु0अ0सं0 274/2025 धारा 331(5), 305 बीएनएस थाना बरहज जनपद देवरिया।
3.मु0अ0सं0-283/2025 धारा 331(4),305, 317 (2) बीएनएस थाना बरहज जनपद देवरिया।
4.मु0अ0सं0-308/2025 धारा 331(4),305 बीएनएस थाना बरहज जनपद देवरिया।
👉 2.अभियुक्त राजेश उर्फ बेचू जायसवालः-
1.मु0अ0सं0 320/2023 धारा 457/380/411 भादवि थाना बरहज जनपद देवरिया।
2.मु0अ0सं0 274/2025 धारा 331(5), 305 बीएनएस थाना बरहज जनपद देवरिया।
3.मु0अ0सं0-283/2025 धारा 331(4),305, 317 (2) बीएनएस थाना बरहज जनपद देवरिया।
4.मु0अ0सं0-308/2025 धारा 331(4),305 बीएनएस थाना बरहज जनपद देवरिया।
👉 3.अभियुक्त बंटी राजभरः-
1.मु0अ0सं0 320/2023 धारा 457/380/411 भादवि थाना बरहज जनपद देवरिया।
2.मु0अ0सं0 274/2025 धारा 331(5), 305 बीएनएस थाना बरहज जनपद देवरिया।
3.मु0अ0सं0-283/2025 धारा 331(4),305, 317 (2) बीएनएस थाना बरहज जनपद देवरिया।
4.मु0अ0सं0-308/2025 धारा 331(4),305 बीएनएस थाना बरहज जनपद देवरिया।
5.मु0अ0सं0-295/2025 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना बरहज जनपद देवरिया।




















