।।डीजल चोर अन्तरजनपदीय गैंग पकड़ा गया, 25 हजार का इनाम घोषित।।
।। छावनी पुलिस ने अंतरजनपदीय स्तर पर वाहनों से डीजल चोरी करने वाले सक्रिय गैंग के चार शातिरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की।।
अजीत मिश्रा (खोजी)
।। छावनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डीजल चोरी करने वाला अन्तरजनपदीय गैंग पकड़ा गया, 25 हजार का इनाम घोषित।।
04 दिसंबर 25, उत्तर प्रदेश।
बस्ती। थाना छावनी पुलिस ने अंतरजनपदीय स्तर पर वाहनों से डीजल चोरी करने वाले सक्रिय गैंग के चार शातिरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों में मिन्टू उर्फ दिवेन्द्र शेखर, राकेश कुमार गुप्ता, अतुल पटेल और अतुल वर्मा शामिल हैं, जिन पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की जा रही है। सभी आरोपी लंबे समय से बस्ती, अयोध्या और अम्बेडकरनगर में संगठित रूप से डीजल चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।
छावनी थाना पुलिस व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में इन्हें अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार यह गैंग ट्रकों व भारी वाहनों से बड़े पैमाने पर डीजल चोरी कर उसे अवैध रूप से बेचता था। जनवरी 2025 में पुलिस ने इसी गैंग से 1350 लीटर डीजल, 30-30 लीटर के 9 गैलन, चोरी में इस्तेमाल औजार और एक स्विफ्ट डिज़ायर कार भी बरामद की थी।
गिरफ्तार आरोपी मिन्टू, राकेश, अतुल पटेल और अतुल वर्मा पर कई आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। मुख्य सरगना अंकुर पाण्डेय और उसके साथियों के खिलाफ भी पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है। टीम की सफलता पर पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।
थाना छावनी पुलिस ने वाहनों से डीज़ल चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित चार अन्तर्जनपदीय अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में मिन्टू उर्फ दिवेन्द्र शेखर पुत्र राज कुमार शर्मा निवासी भटपुरवा थाना भीटी जनपद अम्बेडकर नगर, राकेश कुमार गुप्ता पुत्र मखौड़ी गुप्ता निवासी नगराबदली थाना छावनी जनपद बस्ती, अतुल पटेल पुत्र रुकुमकेश वर्मा निवासी सारंगपुर बलिनाव थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकर नगर तथा अतुल वर्मा पुत्र रामजी वर्मा निवासी आनापुर सरैया थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या शामिल हैं।
थाना छावनी पुलिस ने इन अभियुक्तों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। ये सभी मु.अ.सं. 287/2025, धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 में वांछित थे।अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को ₹25,000 के इनाम की घोषणा की गई है।
















