।। महसिन समिति पर यूरिया की बिक्री में मची लूट , किसान परेशान , जिम्मेदार मौन।।
।। 266 की यूरिया समितियों में बिक रही 285 की , जिम्मेदार मौन।।
अजीत मिश्रा (खोजी)
05 दिसंबर 25, उत्तर प्रदेश।
साऊँघाट – बस्ती ।। जनपद में खाद की कालाबाजारी रोकने से विफल जिला प्रशासन । खाद के लिए दर बदर की ठोकरें खाने को मजबूर अन्नदाता किसान। 266 की यूरिया समितियों में बिक रही 285 की , जिम्मेदार मौन। इसी प्रकार निर्धारित से ज्यादा मूल्य लेकर अन्य खादों को भी बेंच रहे कालाबाजारी।
जिम्मेदारों की चुप्पी से किसान परेशान , सरकार की छवि हो रही धूमिल। चुनावी वादे से भटकी सरकार , खाद के मुद्दे पर सरकारी दावे फेल। महसिन समिति पर यूरिया की बिक्री में मची लूट , किसान परेशान , जिम्मेदार मौन। एक तरफ 266 की यूरिया 285 में जा रही बेंची , तो बोरी में भी चल रहा बड़ा खेल। कागज में तीन बोरी की हो रही बिक्री , किसानो को मिल रही मात्र दो बोरी यूरिया।
जनपद मुख्यालय से सटे साऊंघाट ब्लाक में महसिन समिति से जुड़ा मामला।
















