

नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्डों में सबसे ज्यादा वीआईपी अलीगढ़ रोड लेबर कॉलोनी वार्ड नंबर 27 के लिए पूर्व भाजपा सभासद प्रत्याशी पीयूष बब्बू के कठोर प्रयास के चलते लेबर कॉलोनी की जनता परिवार की मांग रखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष स्वेता चौधरी को लिखित ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने अपनी दो -मांगों को रखा इसमें महत्वपूर्ण मांग खेल को बढ़ावा के लिए बच्चों से संबंधित टेबल टेनिस एवं बैडमिंटन खेलने के लिए रात में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था हो और लेबर कॉलोनी के पार्क का सौंदर्यकरण हो। -जिससे वहाँ आने वाले बुजुर्ग, महिला, एवं – बच्चे, पार्क में खेल कर आगे बढ़े। क्योंकि यह वार्ड बीआईपी श्रेणी में आता है जिसमें नगर पालिका के द्वारा बनाए गए ब्रांड एंबेसडर एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री जिला पंचायत अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष, के साथ विग कमांडर भी रहते हैं। नगर पालिका अध्यक्ष के आवास पर ज्ञापन
को संबोधित करते हुए पीयूष बब्बू ने अवगत कराया है इसी के साथ नगर पालिका अध्यक्ष ने तत्काल जनता की मांग को रखते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जल्दी से जल्दी काम को पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। जल्दी ही नगर पालिका प्रशासन की एक टीम लेबर कॉलोनी का सर्वे करेगी इसके बाद लेवर कॉलोनी के लोग एवं वार्ड नंबर 27 की समस्त जनता को स्ट्रीट लाइट एवं पार्क का सौंदर्य करन मुहैया होगा।





