A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

  1. सिकंदराराऊ। कासगंज रोड पर बृहस्पतिवार की रात को एक लोडर कैंटर ने बाइक सवार दो युवकों में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई।कासगंज के मोहनपुर निवासी आकाश पुत्र राजेश्वर (20) अपने एक साथी के साथ रात में बाइक से सादाबाद के गांव तामसी में अपनी बहन के यहां जा रहा था। रास्ते में गांव अगसौली के पास एक कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आकाश गंभीर घायल हो गया।आकाश का फाइल फोटो।स्थानीय लोगों ने दोनों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पर उपचार के लिए भेजा, लेकिन रास्ते में ही आकाश ने दम तोड़ दिया। सीएचसी पर उसके साथी को जिला अस्पताल के लिए रेफर दिया। परिजनों ने बताया है कि आकाश अविवाहिता था और मजदूरी करता था। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद

सिकंदराराऊ। कासगंज रोड पर बृहस्पतिवार की रात को एक लोडर कैंटर ने बाइक सवार दो युवकों में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई।
कासगंज के मोहनपुर निवासी आकाश पुत्र राजेश्वर (20) अपने एक साथी के साथ रात में बाइक से सादाबाद के गांव तामसी में अपनी बहन के यहां जा रहा था। रास्ते में गांव अगसौली के पास एक कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आकाश गंभीर घायल हो गया।
आकाश का फाइल फोटो।
स्थानीय लोगों ने दोनों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पर उपचार के लिए भेजा, लेकिन रास्ते में ही आकाश ने दम तोड़ दिया। सीएचसी पर उसके साथी को जिला अस्पताल के लिए रेफर दिया। परिजनों ने बताया है कि आकाश अविवाहिता था और मजदूरी करता था। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!